देश

पांच कत्ल और आत्महत्या के मामले में रूह कंपा देने वाली आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट…छत से फेंकने से पहले बच्ची के साथ किया ये काम

Sitapur Five Murders and Suicide Case: सीतापुर के रामपुर मथुरा क्षेत्र से सामने आई ताजा घटना में अब रुह को कंपा देने वाली पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. बता दें कि कल सुबह जब लोग जगे तो पता चला कि गांव में एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी के साथ ही तीन बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया है और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली है. इस घटना को जिसने सुना वही कांप उठा तो अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और घटना की तह तक जाने के लिए परिवार-रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है. वहीं मौके से पुलिस ने अवैध असलहे के साथ खून से सना एक हथौड़ा बरामद किया है.

पुलिस की प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अनुराग सिंह (45) ने पहले पत्नी प्रियंका सिंह (40) और मां सावित्री (62) को गोली मारी और इसके बाद दोनों को क्रूरता से मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उनके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे साफ होता है कि आरोपी ने पूरी तरह से ठान लिया था कि किसी भी तरह से कोई जिंदा न बचे. प्रियंका व सावित्री के शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं.

बेटी के शरीर में मिली चोट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि बड़ी बेटी अस्वी के शरीर में गोली मिलने के साथ ही कई चोटों के निशान भी मिले हैं. इससे साफ होता है कि छत से फेंकने से पहले उसे हथौड़े से मारा गया. ताकि वह किसी भी तरह से जिंदा न बच सके. घर के अंदर से लेकर बाहर तक खून ही खून पड़ा मिला. अस्वी के साथ अर्ना (8) व बेटे आद्विक (4) को भी छत से फेंका गया. पड़ोसी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वह घर के बाहर पड़े बच्चों को घायल अवस्था में लेकर अस्पताल ले गए थे लेकिन किसी को बचा नहीं सके. फिलहाल एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. मौके पर फॉरेंसिक टीम ने एक असलहा बरामद किया है और खून से सना एक हथौड़ा भी बरामद हुआ है.

ये  भी पढ़ें-PM Modi Rally: प्रधानमंत्री की झलक पाने को झारखंड के चतरा में रैली स्थल के बाहर ही एकत्र हुए हजारों लोग, PM मोदी ने किया अभिवादन, Video वायरल

दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं जानकारी सामने आई है कि मृतक आरोपी मानसिक विक्षिप्त भी बताया जा रहा है तो वहीं ये भी कहा जा रहा है कि अनुराग सिंह का शुक्रवार रात अपने परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और सुबह मां, पत्नी तीन बच्चों सहित उसका शव मिला है. उसने सभी को मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी. सुबह करीब पांच बजे पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी. मृतक की पत्नी प्रियंका अपने बच्चों के साथ लखनऊ स्थित टेढ़ी पुलिया के सरगम अपार्टमेंट में रहती थी. एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि युवक नशे का आदी था.

नशा केंद्र ले जाने को लेकर हुआ था विवाद

पूछताछ में सामने आया है कि परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ था और इसी के बाद ये घटना सामने आई है.मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी नमूने जुटा लिए हैं. मृतक के भाई से पूछताछ की जा रही है. गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि मृतका प्रियंका के भाई अंकित से भी कुछ जानकारी हासिल हुई है. जांच जारी है. इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

2 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

56 minutes ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

1 hour ago

गुरनूर बरार की कातिलाना गेंदबाजी! दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड 134 रन पर ढेर

India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…

1 hour ago

Ghaziabad Blast में आतंकी कनेक्शन! ‘तहरीक-उल-मुजाहिदीन’ के नाम से वीडियो वायरल, पुलिस और एजेंसियां अलर्ट

Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…

1 hour ago