मशहूर यूट्यूबर Anurag Dobhal और उनके पिरवार के बीच का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में हुए एक भयानक कार हादसे से उबर रहे अनुराग ने एक बार फिर अपने पिता पर की चौकाने वाले और गंभीर आरोप लगाए हैं. नए व्लॉग में अपना दर्द शेयर करते हुए अनुराग ने दावा किया है कि जिस रात उनका एक्सीडेंट हुआ था उसी रात उनके पिता ने अनुराग के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा दी थी.
अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर कर एक्सीडेंट के बाद के मुश्किल दिनों की कहानी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है. उन्होंने बताया कि जब वह अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, तब उनके अपने ही उनके खिलाफ कानूनी शिकंजा कस रहे थे.
अनुराग ने वीडियो में बताया-
“जिस रात मेरा एक्सीडेंट हुआ, मेरे पिता उसी वक्त पुलिस स्टेशन चले गए और मेरे खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. मुझे उस वक्त इस बात का अंदाजा भी नहीं था. बाद में जब जांच आगे बढ़ी, तो मुझे पता चला कि परिवार ने मेरे खिलाफ 50-60 पन्नों की एक लंबी शिकायत दर्ज कराई है. जब मैंने उसमें लिखी बातें पढ़ीं, तो मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई.”
यूट्यूबर का कहना है कि उनके माता-पिता ने पुलिस में जो भी बातें लिखवाई हैं वे पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत हैं. वह सिर्फ अपने परिवार से थोड़ा सा प्यार और सपोर्ट चाहते थे, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ नफरत और कानूनी लड़ाइयां मिलीं.
मार्च 2026 में हुए उस हादसे को याद करते हुए अनुराग बेहद भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि कार क्रैश के बाद का एक महीना उनकी जिंदगी का सबसे भयानक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला दौर था. गंभीर चोटों की वजह से वह पूरी तरह बिस्तर पर आ गए थे. हालत इतनी खराब थी कि उन्हें टॉयलेट जाने के लिए भी डायपर का इस्तेमाल करना पड़ता था. अनुराग ने इसे अपने जीवन का सबसे शर्मनाक और लाचार कर देने वाला पल बताया है.
आपको बता दें कि यह पूरा विवाद मार्च 2026 की शुरुआत में तब गरमाया था, जब अनुराग ने अपने परिवार पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की थी. लाइव वीडियो के दौरान ही उन्होंने अपनी कार को तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा दिया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बाद 7 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने तड़के 3 बजे आखिर किसको दी चेतावनी? सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर लिखा- “ऐसे मैं सौ जला दूंगा…”
फिलहाल अनुराग इस हादसे और मानसिक तनाव से उबरकर घर लौट आए हैं. उन्होंने साफ किया है कि वह अब कोई कानूनी लड़ाई नहीं लड़ना चाहते और उन्होंने अपनी तरफ से सारे केस वापस ले लिए हैं. वह दुनिया के सामने कोई नया विवाद खड़ा नहीं करना चाहते, बल्कि सिर्फ अपना पक्ष रख रहे हैं.
इन तमाम मुश्किलों के बीच अनुराग की जिंदगी में एक खुशी की किरण भी आई है. इसी महीने अनुराग और उनकी पत्नी रितिका के घर एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है दोनों एक बेटे के माता-पिता बने हैं. अब देखना होगा कि जिंदगी के इस नए सफर में अनुराग अपने पारिवारिक तनाव को पीछे छोड़ पाते हैं या नहीं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…