Bhuvan Bam Deepfake video Viral: यूट्यूब सेंसेशन और एक्टर भुवन बाम का एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं इसे लेकर बाम ने अपने फैंस को अलर्ट किया है. इस डीपफेक वीडियो में भुवन लोगों से सट्टेबाज के जरिए टेनिस में इन्वेस्ट करने का आग्रह कर रहे हैं.
भुवन ने फैंस को अलर्ट करते हुए कहा, ‘मैं अपने सभी फैंस और फॉलोअर्स को मेरे एक डीपफेक वीडियो के बारे में अलर्ट करना चाहता हूं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. जिसमें लोगों से सट्टेबाज के जरिए टेनिस में इन्वेस्ट करने के लिए कहा जा रहा है.’ इसके साथ ही डीपफेक वीडियो को लेकर भुवन की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है.
आपको बता दें कि भुवन ने आगे कहा, ‘मेरी टीम ने पहले ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है, और वे मामले की जांच कर रहे हैं. मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि इस वीडियो के झांसे में न आए. कृपया सुरक्षित रहें और ऐसा कोई भी निवेश करने से बचें, जिससे परेशानी या आर्थिक नुकसान हो. सतर्क रहना और इन धोखेबाजों के झांसे में न आना बहुत जरूरी है.’
यह भी पढ़ें : सिंगर Usha Uthup के दूसरे पति जानी चाको उत्थुप का हुआ निधन, कार्डियक अरेस्ट बनी मौत का कारण
वर्कफ्रंट की बात करें तो भुवन ‘ताजा खबर’ के दूसरे सीजन में नजर आएंगे. हिमांक गौर द्वारा निर्देशित इस फैंटेसी कॉमेडी थ्रिलर में श्रेया पिलगांवकर, जेडी चक्रवर्ती, देवेन भोजानी, प्रथमेश परब, नित्या माथुर और शिल्पा शुक्ला भी हैं.
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देश भर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने…
IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…