मनोरंजन

जुबिन गर्ग को आज दी जाएगी अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड और असमिया सिंगर जुबिन गर्ग (Zubeen Garg) के अचानक निधन ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया है. 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान उनकी मौत हो गई थी जो अब तक रहस्य बनी हुई है. आज यानी 23 सितंबर को जुबिन को नम आंखों से अंतिम विदाई दी जाएगी.

दूसरा पोस्टमार्टम कराने का फैसला

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जुबिन (Zubeen Garg) की मौत को लेकर दूसरा पोस्टमार्टम कराने का फैसला लिया है. यह पोस्टमार्टम गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में होगा जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर सरुसजई स्टेडियम लाया जाएगा. सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी.

बड़े स्तर पर अंतिम संस्कार की व्यवस्था

सरकार ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था बड़े स्तर पर की है. जुबिन के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से ले जाया जाएगा और उनके परिवार ने 85 लोगों की सूची दी है जिसमें कलाकार बिरादरी के सदस्य भी शामिल हैं. सरकार ने 4–5 बसों की व्यवस्था की है ताकि लोग आसानी से जुबिन को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें.

सीएम ने क्या कहा?

सीएम सरमा ने कहा कि भीड़ नियंत्रण एक चुनौती जरूर है लेकिन जुबिन जैसे कलाकार के लिए कोई रोक नहीं लगाई जा सकती. उन्होंने भरोसा जताया कि सब कुछ ठीक तरीके से होगा. जुबिन की समाधि हमेशा बनी रहेगी जहां लोग किसी भी दिन जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे.

DIRP द्वारा किया जाएगा अंतिम यात्रा

अंतिम यात्रा का सीधा प्रसारण डिपार्टमेंट ऑफ इन्फ़ॉर्मेशन एंड पब्लिक रिलेशंस (DIRP) द्वारा किया जाएगा. सरकार को उम्मीद है कि हजारों की संख्या में लोग जुबिन को विदाई देने पहुंचेंगे.

जुबिन ने दिए हैं सुपरहिट गाने

जुबिन गर्ग को ‘या अली’ (गैंगस्टर) और ‘दिल तू ही बता’ (कृष 3) जैसे सुपरहिट गानों के लिए याद किया जाता है. आज उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से विदा करेंगे लेकिन उनकी आवाज हमेशा लोगों के दिलों में गूंजती रहेगी.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago