Bindu Dara Singh: अयोध्या की रामलीला में भगवान शंकर का अभिनय कर रहे फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सनातन धर्म पर हमला कभी सफल नहीं हो सकता.
बिंदु दारा सिंह ने कहा कि मुगल आए और चले गए, लेकिन सनातन आज भी कायम है. यह दुनिया का सबसे पुराना धर्म है, जो खून में बसा है. उन्होंने दावा किया कि सनातन धर्म के लोगों ने कभी किसी पर अत्याचार नहीं किया.
उन्होंने कहा कि अगर बांग्लादेश और पाकिस्तान अपने इतिहास में झांकेंगे, तो पाएंगे कि वे भी कभी सनातन धर्म का हिस्सा रहे. धर्म बदला है, लेकिन अब अत्याचार का वक्त खत्म हो चुका है.
बिंदु दारा सिंह ने कहा “आपने जितना इस्लाम फैलाना था फैला लिया. अब जरूरत है मानवता की. आपका अल्लाह भी आपको देख रहा है और हमारा भगवान भी हमें देख रहा है. जैसा कर्म करोगे, वैसा फल मिलेगा. मरने के बाद 72 हूर नहीं मिलने वाली.” उन्होंने दावा किया कि भारत की ज्यादातर मस्जिदों के नीचे मंदिर हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि हिंदू मस्जिद तोड़ना नहीं चाहते. उनका कहना है “वो अपने धर्म पर चलें और हम अपने धर्म पर.”
ये भी पढ़ें: GST रिफॉर्म पर क्रेडिट वॉर! ममता बनर्जी बोलीं- इसका श्रेय केंद्र को नहीं, मुझे जाता है
बिंदु दारा सिंह का मानना है कि पूरी दुनिया धीरे-धीरे सनातन धर्म की ओर लौटेगी. सभी लोग एक दिन अयोध्या आएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की. उन्होंने कहा कि राम मंदिर को लेकर जो उन्होंने ठाना था, उसे पूरा कर दिखाया.
बिंदु दारा सिंह ने अपने पिता और मशहूर अभिनेता-पहलवान दारा सिंह को भी याद किया. उन्होंने कहा कि जब उनके पिता रामायण में बजरंगबली का किरदार निभाते थे, तो वह उनकी तपस्या जैसी थी. उन्होंने कहा “जब मैं हनुमान का रूप धारण करता हूं तो मुझे लगता है कि पिताजी और हनुमान जी दोनों मुझे देख रहे हैं. उनकी कृपा मेरे पूरे परिवार पर है.”बिंदु दारा सिंह इन दिनों अयोध्या की रामलीला में भगवान शंकर का स्वरूप निभा रहे हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…