DTH Recharge Hike Fake News: केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) द्वारा जारी नए नियमों को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही एक बेहद भ्रामक का पूरी तरह पर्दाफाश हो चुकाहै. दर्सल पिछले कुछ दिनों से व्हाट्सएप और एक्स पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि सरकार के नए ड्राफ्ट रूल्स के कारण देश भर में करीब 11 करोड़ टीवी बंद हो जाएंगे.
यही नहीं दावा यह भी था कि केबल और डीटीएच रिचार्ज 4 से 6 गुना तक महंगे हो जाएंगे और भारी लाइसेंसिंग फीस के कारण लाखों नौकरियां खत्म हो जाएंगी. जिसके बाद PIB ने मामले की जांच करते हुए आधिकारिक तौर पर इस दावे को पूरी तरह से फर्जी और बेबुनियाद करार दे दिया है.
सरकारी फैक्ट चेक एजेंसी PIB ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार या सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ऐसा कोई भी नियम या कानून पेश नहीं किया है, जिससे टीवी केबल या DTH सब्सक्रिप्शन चार्जेस में कोई बढ़ोतरी हो. वायरल पोस्ट में किए जा रहे सभी दावे केवल जनता में डर और भ्रम फैलाने की नीयत से बनाए गए हैं.
दरअसल, MIB ने टेलीकॉम एक्ट 2023 के तहत टेलीकम्यूनिकेशंस (टेलीविज़न, रेडियो एंड एसोसिएटेड सर्विसेज) रूल्स, 2026″ का एक ड्राफ्ट यानी मसौदा जारी किया है. इस ड्राफ्ट रूल्स में शुल्क बढ़ाने या किसी टीवी सेवा को बंद करने का दूर-दूर तक कोई प्रावधान नहीं है.
ये भी पढ़ें-जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे CJP के प्रवक्ता, सड़कों पर बवाल मचाने के बाद बातचीत की टेबल पर ‘कॉकरोच’?
सरकार की ओर से जारी इस नए ड्राफ्ट का मुख्य उद्देश्य टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र के पुराने और बिखरे हुए दिशानिर्देशों को एक जगह समेटकर सरल और एकीकृत बनाना है. इससे ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा मिलेगा और कागजी जटिलताएं कम होंगी. MIB ने इस ड्राफ्ट को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है, जिस पर 27 जुलाई 2026 तक आम जनता और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से सुझाव और प्रतिक्रियाएं मांगी गई हैं.
वहीं सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर तैर रही किसी भी असत्यापित और भ्रामक खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी को ही सही मानें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…