Bharat Express DD Free Dish

Fake News

सोशल मीडिया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बछड़ा भूख के मारे गाय की मुर्ती को ही अपनी मां मान कर उसका दूध पीने की कोशिश कर रहा है. लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

सोशल मीडिया पर राशन कार्ड धारकों को मुफ्त ट्रैक्टर देने का दावा करने वाला वीडियो पूरी तरह फर्जी है. PIB फैक्ट चेक ने साफ किया है कि केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक 'महिला पुलिसकर्मी' जमीन पर पड़ी रोती-बिलखती महिला को बेरहमी से लात मारती दिख रही है. अब यही वीडियो वायरल हो रहा है.

FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के विषय बने हुए है. इस बीच अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि उनका ट्रांसफर राजस्थान के सीकर में हो गया है.

बैंक ऑफ इंडिया के नाम से वायरल हो रहे उस नोटिस का सच जानिए, जिसमें पैन और आधार अपडेट न होने पर खाता ब्लॉक करने का दावा किया गया है. PIB फैक्ट चेक में यह फर्जी निकला.

सोशल मीडिया पर वायरल 11 करोड़ टीवी बंद होने और DTH रिचार्ज 6 गुना महंगा होने के दावे को PIB ने पूरी तरह फर्जी बताया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि नए ड्राफ्ट नियमों में न तो शुल्क बढ़ाने और न ही टीवी सेवाएं बंद करने का कोई प्रावधान है.

डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए PIB Fact Check ने नकली वेबसाइटों को पहचानने के लिए गाइडलाइन जारी की है. एजेंसी ने बताया कि किन गलतियों को पकड़कर आप फर्जी वेबसाइटों के जरिए होने वाली ठगी का शिकार होने से बच सकते हैं.

सोशल मीडिया पर अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना के 60 किलोमीटर अंदर घुसने का दावा करने वाला वीडियो पूरी तरह फर्जी है. PIB Fact Check ने इसे खारिज किया है. चीन ने LAC के पार अपने नियंत्रण वाले पुराने इलाके में नई सड़क बनाई है.

सोशल मीडिया पर वाराणसी के बाबतपुर स्थित काली मंदिर में छह मुस्लिम युवकों के कटे सिर मिलने का दावा पूरी तरह से फर्जी है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि साल 2023 में उड़ी इस अफवाह का वाराणसी पुलिस ने तभी खंडन कर दिया था और केस दर्ज किया था.

सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के रीवा का एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि कथित गोमांस ले जाते हुए दो हिंदू युवतियों को पकड़ा गया. हालांकि, फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है.