फैक्ट चेक

क्या गुजरात में ‘ग्रेनेड स्टाइल पेन’ की वजह से हो रहे हैं धमाके? जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई

Fact Check: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर ही कुछ न कुछ वायरल होने का सिलसिला चलता ही रहता है. अब इसी सूची में एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें ‘पेन बम’ का जिक्र किया जा रहा है. इससे दावा किया जा रहा है कि गुजरात में ग्रेनेड के डिजाइन वाले पेन से ताबड़तोड़ धमाके हो रहे हैं। इस दावे ने आम जनता के बीच भारी डर और असमंजस का माहौल पैदा कर दिया है। लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर तेजी से वायरल हो रहे इस पोस्ट में ग्रेनेड (हैंड बम) के डिजाइन वाले कुछ पेनों की तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये कोई साधारण पेन नहीं, बल्कि एक छोटा बम है, जिसके चलते गुजरात में कई जगह धमाके हो रहे हैं.

मैसेज में लोगों को चेतावनी देते हुए लिखा जा रहा है, .रास्ते में ऐसी कोई भी चीज पड़ी दिखे तो उसे मत उठाना, गुजरात में जहां भी ये पेन पड़े मिल रहे हैं, वहां ब्लास्ट हो रहे हैं. दावे को सच दिखाने के लिए पोस्ट में कुछ घायल लोगों की तस्वीरें भी जोड़ी गई हैं. इतना ही नहीं, इसी तस्वीर को पड़ोसी देश पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट्स भी बलोचिस्तान में हुए आईईडी (IED) ब्लास्ट से जोड़कर शेयर कर रहे हैं.

क्या है असल सच्चाई?

वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले रिवर्स इमेज सर्च की मदद ली, तो पूरा मामला सामने आया. असल में, ये तस्वीर किसी विस्फोटक की नहीं, बल्कि अमेरिका की मशहूर ई-कॉमर्स वेबसाइट ‘ETSY’ पर बिकने वाले एक बेहद साधारण पेन की है.

वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इसे ‘मिलिट्री नोवेल्टी टैंक या ग्रेनेड इंक पेन’ कहा जाता है. इसे माइकल डॉब्स नाम के एक अमेरिकी शख्स अपनी कंपनी ‘पेनाट्रेडिशन’ के जरिए सिर्फ अमेरिका में बेचते हैं. ये पेन एक्रिलिक रेजिन से बना है, जिस पर 24 कैरेट गोल्ड और एंटीक ब्रास की शानदार फिनिशिंग दी गई है. इसमें किसी विस्फोटक की जगह साधारण पार्कर स्टाइल की रिफिलेबल इंक का इस्तेमाल होता है. वैसे भी, ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर हथियार या खतरनाक सामान बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित है.

वहीं, गुजरात में धमाकों के दावे पर जब हमने पड़ताल की, तो वहां ऐसी किसी भी घटना की कोई आधिकारिक न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली. वहीं, गुजरात पुलिस के अनुसार, राज्य में पेन बम से धमाके जैसी कोई भी घटना नहीं हुई है और न ही पुलिस की तरफ से ऐसी कोई विशिष्ट एडवाइजरी जारी की गई है. ये पूरी तरह एक अफवाह है. हालांकि, पुलिस ने हमेशा की तरह लोगों से अपील की है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को हाथ न लगाएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें.

घायलों की तस्वीरों का सच

इसके अलावा वायरल पोस्ट में जिन घायल लोगों की तस्वीरें दिखाई गई हैं, उनका भी गुजरात से कोई लेना-देना नहीं है. असल में ये तस्वीरें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की हैं, जहां स्थानीय लोगों पर पाकिस्तानी सेना के हमले में कुछ लोग घायल हुए थे, जिन्हें इस फर्जी दावे के साथ जोड़ दिया गया.

हमारी जांच से ये पूरी तरह साफ हो गया है कि गुजरात में ‘ग्रेनेड स्टाइल पेन’ से धमाके होने का दावा पूरी तरह फर्जी और अफवाह है. वायरल हो रही तस्वीर अमेरिका में बिकने वाले एक फैंसी पेन की है, जिससे डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

ये भी पढ़ें: ‘गिरफ्तार करने गए दरोगा ने बनाया वीडियो…’ सोशल मीडिया पर वायरल दावे की खुली पोल

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

6 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

7 minutes ago

पीएम मोदी के न्योते पर भारत आएंगे स्विस राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन, पांच अक्टूबर से तीन दिवसीय दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्टूबर…

17 minutes ago

पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री को तत्कालीन मंत्री ने क्यों ट्रांसफर किया 30 लाख रुपए?

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के खाते से पूर्व मुख्यमंत्री को 30 लाख रुपए ट्रांसफर…

19 minutes ago

हरियाणा के सीएम और विधायकों से मिलेंगे पीएम मोदी, 3 अक्टूबर में क्या होने वाला है?

पीएम मोदी 3 अक्टूबर को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा के बड़े…

22 minutes ago

‘मैंने कुछ गलत नहीं किया…’ पर कोर्ट ने नहीं सुनी दलील; राजू सिंह की सजा पर स्टे की मांग खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने गैर-इरादतन हत्या के मामले में बिहार के साहिबगंज से पूर्व बीजेपी…

25 minutes ago