फैक्ट चेक

अमेरिका के टेक्सास में RSS कार्यकर्ता ‘अभिषेक शुक्ला’ की गिरफ्तारी! जानिए क्या है वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिकी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति की गिरफ्तारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में पुलिसकर्मी एक कार से उतरे व्यक्ति को हथकड़ी पहनाते नजर आ रहे हैं.

दावा किया जा रहा है कि मिशिगन के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यकर्ता ‘अभिषेक शुक्ला’ को टेक्सास में एक 14 साल की नाबालिग लड़की से मिलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई हैंडल से इस दावे को शेयर किया गया.

क्या सच में RSS कार्यकर्ता को किया गया गिरफ्तार?

वायरल दावे का सच जानने के लिए वीडियो के की-फ्रेम्स को निकालकर रिवर्स इमेज पर सर्च किया गया. सर्च करने पर यह वीडियो दो अलग-अलग इंस्टाग्राम पेजों पर मिला, जिसे 3 सितंबर 2026 को अपलोड किया गया था.

रिपोर्ट्स के अनुसार, मिशिगन के रहने वाले एक व्यक्ति को टेक्सास में गिरफ्तार तो किया गया है, लेकिन यह कार्रवाई ‘The Decoy Project’ और स्थानीय पुलिस के एक गुप्त स्टिंग ऑपरेशन (Sting Operation) के तहत हुई थी. यह व्यक्ति करीब एक साल से ऑनलाइन एक फर्जी प्रोफाइल से बात कर रहा था, जिसे वह 14 साल की नाबालिग लड़की समझ रहा था. जब वह मिलने टेक्सास पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा.

RSS से कनेक्शन का कोई प्रमाण नहीं

अंतरराष्ट्रीय मीडिया और क्राइम रिपोर्टिंग वेबसाइट्स की जांच करने पर सामने आया कि गिरफ्तार व्यक्ति का न तो नाम ‘अभिषेक शुक्ला’ बताया गया है और न ही उसका किसी राजनीतिक या सामाजिक संगठन जैसे RSS से कोई लेना-देना है. अधिकारियों द्वारा आरोपी की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल दावा पूरी तरह से भ्रामक है और जानबूझकर एक खास विचारधारा और संगठन को निशाना बनाने के लिए इस घटना को झूठे नाम और दावे के साथ जोड़ा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हिसार में चल रहे सफाई-कर्मियों की हड़ताल के बीच महिला को लात मारते पुलिस की तस्वीर वायरल, जानें सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

24 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

41 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

41 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

49 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago