अर्थराइटिस के लिए योगासन
Yoga Poses for Arthritis: क्या आप भी सुबह उठते ही जोड़ों में अकड़न, दर्द और बेचैनी महसूस करते हैं? सीढ़ियां चढ़ना, चलना या रोजमर्रा के साधारण काम भी मुश्किल हो गए हैं? गठिया (अर्थराइटिस) जैसी समस्या अब आम हो गई है, लेकिन इसका प्रभावी और प्राकृतिक समाधान योग में मौजूद है. गठिया कोई सामान्य दर्द नहीं है. यह एक पुरानी स्थिति है जिसमें जोड़ों में सूजन, लगातार अकड़न और बेचैनी होती है. इससे व्यक्ति की गतिशीलता सीमित हो जाती है और छोटे-छोटे काम भी थका देने वाले बन जाते हैं. आज की भागमभाग वाली जीवनशैली, घंटों बैठे रहना, गलत मुद्रा और शारीरिक तनाव इस समस्या को और बढ़ा रहे हैं. ये आदतें जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं, लचीलेपन को कम करती हैं और तेज दर्द पैदा करती हैं. ऐसी स्थिति में नियमित योग अभ्यास एक मजबूत समाधान हो सकता है.
योग जोड़ों को अंदर से मजबूत बनाता है, लचीलेपन को बढ़ाता है, अकड़न को कम करता है और आसपास की मांसपेशियों को मजबूत करके जोड़ों की रक्षा करता है. इससे न सिर्फ दर्द में राहत मिलती है बल्कि गतिशीलता भी बनी रहती है और रोजाना की थकान से बचाव होता है.
नियमित योग अभ्यास न सिर्फ लक्षणों को नियंत्रित करता है बल्कि बीमारी की जड़ पर भी काम करता है. सुबह खाली पेट 30-45 मिनट का योग दिनचर्या में शामिल करने से सुधार देखा जा सकता है. जो लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं, उन्हें योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए. योगाभ्यास शुरू करने से पहले किसी योग विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें.एक्सपर्ट के अनुसार गठिया में योगासन और प्राणायाम में गोमुखासन, भ्रामरी, पवनमुक्तासन, मर्जरीआसन, ताड़ासन और शीतली प्राणायाम लाभकारी हैं.
यह भी पढ़ें; क्या है ‘बेबी प्रूफिंग’, जानें बच्चों के लिए घर को कैसे बनाएं सुरक्षित?
गोमुखासन कंधों, घुटनों और कूल्हों की अकड़न दूर करने में बेहद असरदार है. पवनमुक्तासन कमर और घुटनों के दर्द को कम कर पाचन सुधारता है. मर्जरीआसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाकर जोड़ों की जकड़न को कम करता है. वहीं, ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारता है और जोड़ों पर सही संतुलन बनाए रखता है. इसके साथ ही भ्रामरी प्राणायाम तनाव कम करता है जो गठिया को बढ़ाने का एक बड़ा कारण है और शीतली प्राणायाम शरीर को ठंडक देता है और सूजन कम करने में मदद करता है.
Neha Bora Released: दिल्ली में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत…
भारतीय संस्कृति में नृत्य और संगीत को ईश्वर तक पहुंचने का सबसे सरल मार्ग माना…
AAJ Sone Ka Bhaw Kya Hai: साल 2028 तक सोना एक बार फिर नया इतिहास…
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…