ICC World Cup 2023

World Cup 2023 में सेमीफाइनल की रेस में अफगान टीम ने लगाया रोमांच का तड़का, बुरी तरह पिछड़ा पाकिस्तान

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में सोमवार की रात 30वें मुकाबले में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की रेस में तड़का लगा दिया है. वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि अफगानिस्तान की टीम इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों को सेमीफाइनल की रेस टक्कर देगी. लेकिन टूर्नामेंट में सभी टीमों के 6-6 मैच खत्म होने के बाद अफगानिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका से आगे चल रही है.

सेमीफाइनल की रेस में अफगानिस्तान

पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम 6 मैच में तीन जीत दर्ज कर 6 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर काबिज है. वहीं श्रीलंका छठवें, पाकिस्तान सातवें, नीदरलैंड आठवें, बांग्लादेश नौवें और इंग्लैंड दसवें स्थान पर काबिज है. अफगानिस्तान टीम की वर्ल्ड कप में अब तक का ये बेहतरीन प्रदर्शन है. इससे पहले वर्ल्ड कप 2015 में अफगानिस्तान को एक जीत मिली थी. वहीं वर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान को एक भी जीत नहीं मिली है.

सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है अफगानिस्तान

हशमतुल्लाह शाहिदी की अगुवाई वाली अफगानिस्तान टीम ने वर्ल्ड कप में अब तक खेले गए 6 मैच में से तीन में जीत दर्ज की है. जबकि, तीन में हार मिली है. अफगानिस्तान को अभी टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में तीन मैच और खेलने हैं. अगर अफगानिस्तान टीम इन तीनों मैचों में जीत दर्ज करती है तो वह अधिकतम 12 अंकों तक पहुंचेगी. जिससे वह टॉप 4 में मौजूद टीमों को टक्कर दे सकती है.

ये भी पढ़ें: Babar Azam की वाट्सऐप चैट लीक होने पर पाकिस्तान में बढ़ा बवाल, PCB पर भड़के शाहिद अफरीदी

आसान नहीं है सेमीफाइनल का रास्ता

बता दें कि फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप चार में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर और ऑस्ट्रेलिया चौथे नंबर पर है. लेकिन इन दोनों टीमों पर तलवार लटकी हुई है. दोनों टीमें अधिकतम 14-14 अंक तक पहुंच सकती है. लेकिन एक हार उसे 1 पॉइंट्स पर ही रोक देगी. ऐसे में अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे. हालांकि, अफगानिस्तान का अगला तीन मैच साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड्स से है. ऐसे में अफगान टीम के लिए ये मैच इतना भी आसान होने वाला नहीं है.

वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का रहा खराब प्रदर्शन

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. शुरुआत में नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 6 मैच में दो जीत के साथ पाकिस्तान के 4 अंक हैं. अगले तीन मैच में अगर पाकिस्तान जीत दर्ज करती है तो वह अधिकतम 10 अंक तक पहुंचेगी, इधर, टूर्नामेंट में 5 टीमें ऐसी हैं, जो 12-12 अंकों तक पहुंच सकती है.

रेस में ये चार टीमें आगे

वर्ल्ड कप 2023 में जीत का छक्का लगाने वाली टीम इंडिया सेमीफाइनल की रेस में आगे है. टीम इंडिया के नॉकआउट में पहुंचने की संभावना लगभग 100 प्रतिशत है. भारत अगर अगले मैच में श्रीलंका को मात देती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी. वहीं अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज साउथ अफ्रीका के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है. इसके अलावा न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के भी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

5 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

26 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

46 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

52 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

1 hour ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago