Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sports

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील ने भारतीय फुटबॉल टीम को 4-0 से हरा दिया। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों ने विश्व स्तरीय टीम के खिलाफ अंत तक जुझारू खेल दिखाया। पढ़ें पूरी मैच रिपोर्ट।

India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच ऐतिहासिक फ्रेंडली मैच होने वाला है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया.

HISTORIC GOLD FOR INDIAN WOMEN HOCKEY: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 44 साल का लंबा सूखा समाप्त कर दिया है. रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने कड़े संघर्ष के बाद चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इस शानदार खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है.

ADANI AHMEDABAD MARATHON LAUNCH: गुजरात के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री हर्ष सांघवी ने 29 नवंबर को आयोजित होने वाली 10वीं 'अडानी अहमदाबाद मैराथन' को अपना आधिकारिक समर्थन दिया है. अडानी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अदेसरा ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर उन्हें इस ऐतिहासिक 10वें संस्करण की आधिकारिक जर्सी भेंट की.

46वें FIDE Chess Olympiad में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओपन वर्ग में सिल्वर और महिला वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. अमित शाह ने भारतीय टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों की मेहनत और रणनीतिक क्षमता की सराहना की.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने गोल्ड जीता. फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया.

PM MODI HAILS ASIAN GAMES MEDALISTS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 (आइची-नागोया) में भारतीय एथलेटिक्स दल की शानदार सफलता पर धावक गुलवीर सिंह, शॉट पुटर मनप्रीत कौर और पोल वॉल्टर बारानिका इलांगोवन की जमकर सराहना की है. भारत ने शुक्रवार को ट्रैक एंड फील्ड में दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए.

JUNIOR HOCKEY ASIA CUP 2026: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने एएचएफ जूनियर एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराकर शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया है. कप्तान अनमोल एक्का के दो गोल और गोलकीपर विवेक लाकड़ा के पेनल्टी स्ट्रोक बचाव के दम पर भारत ने लगातार चौथे खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

झारखंड के अमरदीप कुमार ने भारत के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीते थे. आज रांची में सब्जी बेचकर और कैब चलाकर परिवार चला रहे हैं. सरकारी सहायता मिल जाए तो जिंदगी आसान हो जाए.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- अपनी अद्भुत और असाधारण प्रतिभा से भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ.