ICC World Cup 2023

BAN vs SL: एंजेलो मैथ्यूज को टाइम आउट दिये जाने पर विवाद, शाकिब अल हसन पर भड़के गौतम गंभीर, बोले- ये बहुत निराश करने वाला

Gautam Gambhir On Angelo Mathews: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में सोमवार को बांग्लादेश बनाम श्रीलंका मैच के दौरान एंजेलो मैथ्यूज को देर से आने के कारण टाइम आउट दे दिया गया. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन की अपील करने के बाद अंपायर ने मेथ्यूज को आउट दे दिया. वो बिना गेंद खेले ही आउट होकर पवेलियन लौट गये. अब उस पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गंभीर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘आज दिल्ली में जो हुआ वह अत्यंत निंदनीय है.’

शाकिब अल हसन पर भड़के कई दिग्गज

गौतम गंभीर के अलावा कई और क्रिकेट बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन की आलोचना की है. माइकल वॉन और उस्मान ख्वाजा जैसे दिग्गज क्रिकेटर ने शाकिब की आलोचना की है. इन क्रिकेटरों का मानना है कि बांग्लादेशी कप्तान ने खेल भावना के उलट काम किया है, यह क्रिकेट के लिहाज से सही नहीं है. मैथ्यूज को जब से टाइम आउट दिया गया, उसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

उस्मान ख्वाजा ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज उस्मान ख्वाजा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘जब एंजेलो क्रीज पर पहुंचे, उसी समय उनका हेलमेट टूट गया, तो वह समय कैसे समाप्त हो गया? अगर वह क्रीज पर नहीं आता है तो मैं टाइम आउट के पक्ष में हूं लेकिन यह हास्यास्पद है.’ वहीं इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हेलमेट के कारण टाइम आउट, यह अलग तरह का ममला है.

टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है बांग्लादेश

शाकिब अल हसन की अगुवाई वाली बांग्लादेश की टीम वर्ल्ड कप 2023 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है. अब तक खेले गए सात मुकाबलों में बांग्लादेश को 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं एक मात्र मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली है. बांग्लादेश टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

ये भी पढ़ें- Virat Kohli: किंग कोहली के ODI में 49 शतक, इस टीम के खिलाफ जड़ी सबसे ज्यादा 10 सेंचुरी

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago