ICC World Cup 2023

PAK vs AFG: पाकिस्तान पर जीत के बाद राशिद खान संग खूब झूमे इरफान पठान, वायरल वीडियो ने लगाई आग

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान बनाम पाकिस्तान मैच के रिजल्ट ने कई लोगों को हैरान कर दिया. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अफगानिस्तान ने पहली बार उलटफेर करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की. इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान की टीम ने दूसरी बार उलटफेर किया है. इससे पहले अफगानिस्तान ने पिछली बार की विजेता इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की थी. सोमवार को मैच के बाद भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान के साथ डांस किया.

अफगानिस्तान की जीत के बाद राशिद ने मनाया जश्न

राशिद खान और इरफान पठान का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. इरफान पठान ने डांस का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राशिद खान ने अपना किया वादा निभाया और मैने अपना. अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की, उसके बाद राशिद खान ने इरफान पठान के साथ मिलकर डांस किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान टीम की तीसरी हार

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम की ये लगातार तीसरी हार थी. इससे पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के खिलाफ अपना मैच गंवा चुका है. उसे सिर्फ नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली है. पाकिस्तान के लिए अफगानिस्तान से मिली हार काफी शर्मनाक थी.

इरफान पठान ने राशिद खान के साथ किया डांस

पाकिस्तान-अफगानिस्तान मैच के बाद इरफान पठान और राशिद खान ने जिस तरह से डांस किया, उसे लेकर फैंस ने भी मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. कुछ फैंस इस वीडियो की काफी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस इससे नाराज हैं, उनका मानना है कि पाकिस्तान की हार होने पर इरफान पठान क्यों डांस कर रहे हैं.

 

प्वाइंट टेबल में 6 नंबर पर पहुंचा अफगानिस्तान

बता दें कि पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले प्वाइंट टेबल में अफगानिस्तान प्वाइंट टेबल में आखिरी स्थान पर था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करते ही वह अब प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर आ गया है. वहीं पाकिस्तान की टीम हार के बाद भी पांचवें स्थान पर बनी हुई है. पाकिस्तान के लिए अब इस टूर्नामेंट में आगे की राह काफी मुश्किल हो गया है.

ये भी पढ़ें- PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago