देश

Israel Hamas War: युद्ध के बीच नेतन्याहू को बराक ओबामा ने दी चेतावनी, कही ये बातें

इजरायल-हमास के बीच पिछले तीन हफ्ते से भीषण युद्ध जारी है. इसी बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इजरायल को चेतावनी देते हुए गाजा पर हमले में संयम बरतने की अपील की है. बराक ओबामा ने कहा है, ” अगर इजरायल युद्ध में गाजा के नागरिकों के मानवीय पहलुओं को नजरअंदाज करता है तो इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा.”

इजरायल को ओबामा की नसीहत

बराक ओबामा ने ये भी कहा कि अगर इजरायल गाजा पर अपने हमले जारी रखता है तो वैश्विक स्तर पर इसका बुरा असर पड़ेगा. जिससे दुनिया के तमाम देशों का समर्थन कमजोर होगा, उसका फायदा दुश्मन उठाकर अपने पक्ष में माहौल तैयार कर सकते हैं.

गाजा पट्टी पर में अब तक हजारों की मौत- ओबामा

गाजा पर इजरायल की तरफ से हो रही बमबारी को लेकर बराक ओबामा ने कहा, ” गाजा पट्टी पर बमबारी में पहले ही हजारों फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिसमें सैकड़ों बच्चे भी शामिल हैं. हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है.”

“गाजा में मानवीय संकट पैदा होने का खतरा”

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि गाजा के नागरिकों के लिए भोजन, पानी और बिजली की कटौती से मानवीय संकट पैदा होने का खतरा है, इससे आने वाली पीढ़ियों के लिए फिलिस्तानी नागरिकों के रवैये को और भी सख्त करेगा. इजरायल इसी तरह से हमले करता रहा तो इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता हासिल करने की सारी कोशिशें कमजोर हो जाएंगी.

यह भी पढ़ें- Cash For Query Case: “मैंने महुआ मोइत्रा की लॉगिन ID और पासवर्ड का इस्तेमाल किया”, आरोपों पर बोले दर्शन हीरानंदानी

जानबूझकर नागरिकों के बीच छिपता है हमास-ओबामा

ओबामा ने कहा कि इजरायल पर हमास की तरफ से किए गए बर्बर हमले के बाद इजरायल के नागरिक भी चाहते हैं कि हमास का पूरी तरह से खात्मा कर दिया जाए. जिससे आगे कभी भी ऐसे हमले न हों. उन्होंने कहा कि हमास गाजा के भीतर काफी गहराई से शामिल है, इसका नेतृत्व जानबूझकर नागरिकों के बीच छिपता है. इसलिए उन लोगों को भी खतरा है जिनके प्रतिनिधित्व का दावा करते हैं.

बता दें कि हमास-इजरायल के बीच जारी जंग में अब तक 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा लाखों लोग बेघर हो गए हैं. इजरायल लगातार गाजा पट्टी पर बमबारी कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

EaseMyTrip यूजर्स के लिए बड़ी सुविधा, Apple Pay से अब तेजी से होगा पेमेंट

EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…

3 minutes ago

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय, मीडिया के भविष्य पर रखेंगे विचार

इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…

21 minutes ago

व्यतीपात योग में पितृ पक्ष की सप्तमी श्राद्ध, जानें आज के पंचांग की खास बातें

Pitru Paksha Panchang: 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी…

3 hours ago