भारत बनाम अफगानिस्तान मैच
World Cup 2023 IND vs AFG: टीम इंडिया अबसे कुछ देर बाद वर्ल्ड कप 2023 में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान की टीम आमने-सामने होंगी. इससे पहले विश्व कप में अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज रोहित ब्रिगेड अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी.
अफगानिस्तान की बात करें तो वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. उसे अपने पहले मैच में बांग्लादेश के हाथों 6 विकेट से हार मिली थी. बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान के बल्लेबाज घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम 156 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी. वहीं अफगानिस्तान के गेंदबाजी की बात कि जाय तो शुरुआत में वे बांग्लादेश टीम पर हावी जरूर हुए लेकिन उसे रन चेज करने से नहीं रोक सके.
वर्ल्ड कप में भारत और अफगानिस्तान की टीम अबतक केवल एक बाद आमने-सामने हुई है. जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी. विश्व कप 2019 में दोनों टीमों की एक मैच में भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारत को 11 रन से जीत मिली थी. टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 224 रन बनाया था. इसके जवाब में उतरी अफगानिस्तान की टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई. ऐसे में अफगानिस्तान इस मैच में जीत दर्ज कर अपना रिकॉर्ड सही करना चाहेगी.
वनडे में भारत और अफगानिस्तान की टीम तीन बार आमने सामने हुई है. जिसमें भारत ने दो बार जीत दर्ज की है. वहीं एक मैच टाई रहा है. अफगानिस्तान भले ही भारत के खिलाफ वनडे में एक भी जीत दर्ज की है, लेकिन उसने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी है.
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्निन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
हशमतुल्लाह शाहिदी, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक.
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…