दुनिया

पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में हत्या, भारत में था मोस्ट वॉन्टेड

पठानकोट आतंकी हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है. भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ ने ही पठानकोट आतंकी हमले की साजिश रची थी, जिसकी पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के सियालकोट में एक मस्जिद में आतंकी शाहिद लतीफ की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी है. आतंकी शाहिद लतीफ भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों में से एक था. जो कि आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद कि लिए काम करता था.

जैश ए मोहम्मद ने ही साल 2016 में पंजाब के पठानकोट के एयरबेस पर आतंकी हमला किया था. NIA की जांच में इस हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ निकल कर आया था, जिसके बाद एनआईए ने शाहिद लतीफ के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया था.

मस्जिद में आतंकी शाहिद की हत्या

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाकिस्तान के एक मस्जिद में जो कि सियालकोट के बाहरी इलाके में स्थित हैं वहां पर आतंकी शाहिद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और आतंकी लतीफ को गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए. वहीं उसकी हत्या के बाद पुलिस पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

पठानकोट पर हुए आतंकी हमले की एनआईए की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि इस हमले की साजिश पाकिस्तान की जमीन से रची गई थी. आज मारा गया आतंकी शाहिद लतीफ (47 वर्षीय) पाकिस्तान के गुजरांवाला के अमीनाबाद कस्बे के मोर गांव का रहने वाला था. शाहिद लतीफ की पहचान जैश के लॉन्चिंग कमांडर के रुप में थी. जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों को उसने ही पठानकोट भेजा था.

इसे भी पढ़ें: Hamas Israel War: हमास के आतंकियों ने पार की बर्बरता की सारी हदें, 40 बच्चों की काटी गर्दन, घरों में लोगों को जिंदा जलाया

भारत में 11 साल रहा जेल में

शाहिद लतीफ को साल 1993 में भारत में गिरफ्तार किया गया था. यहां उस पर चले मुकदमे के बाद उसे जेल भेज दिया गया. जहां वह तकरीबन 11 साल तक सज काटता रहा. सजा पूरी होने के बाद साल 2010 में उसे उसके मुल्क पाकिस्तान भेज दिया गया था. जहां उसकी आतंकी गतिविधियां जारी रहीं.

Rohit Rai

Recent Posts

₹1.86 लाख करोड़ का मास्टरस्ट्रोक! भारत को ग्रीन एनर्जी हब बनाने के लिए मोदी सरकार का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेज़-III (GEC-III) स्कीम…

12 minutes ago

‘2029 तक पंजाब को बना देंगे नशा-मुक्त’; अमित शाह का बड़ा दावा, जालंधर में AAP सरकार पर साधा निशाना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जालंधर में BJP की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के…

18 minutes ago

बदायूं में शादी का झांसा देकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दी तो युवती ने पी लिया तेजाब

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

28 minutes ago

‘टाटा कार की जगह गधा खरीद लेता’, 12 लाख की गाड़ी पर पोस्टर चिपकाकर सड़क पर उतरा मालिक, देखें- VIDEO

Alwar Tata Car Video: राजस्थान के अलवर में एक व्यक्ति ने अपनी टाटा की कार…

31 minutes ago

नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल दोषी करार, सजा पर क्या है कोर्ट का रुख?

Muskan Rastogi Sahil Shukla Convicted: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत ने बड़ा…

33 minutes ago

भारत से अमेरिकियों को ठगा: दिल्ली में चल रहा था Apple के नाम पर फ्रॉड; 7 लोगों से क्या-क्या मिला?

Fake Apple Tech Support Scam Delhi: दिल्ली के नारायणा में फर्जी Apple टेक-सपोर्ट कॉल सेंटर…

45 minutes ago