देश

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

weather update today: मानसून की विदाई की उम्मीद लगाए बैठे लोगों पर मौसम विभाग (IMD) ने आफत का सबसे बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है. 1 अक्टूबर को देश के 20 से अधिक राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ने वाला है. बंगाल की खाड़ी और असम के ऊपर सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation) की वजह से अगले 11 घंटों के भीतर उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक मूसलाधार बारिश का तांडव देखने को मिलेगा.

इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की जानलेवा रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, बिजली गिरेगी और पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा मंडरा रहा है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात(weather update today)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ पूर्वोत्तर असम में एक साथ दो शक्तिशाली चक्रवातीय सिस्टम एक्टिव हो चुके हैं. इसके असर से छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में हवा की रफ्तार 70 से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले किसानों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की हिदायत दी गई है.

दिल्ली से यूपी-बिहार तक खराब रहेगा मौसम(Aaj Ka Mausam)

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी बादलों का तांडव जारी रहेगा:

दिल्ली-एनसीआर: दोपहर बाद झमाझम बारिश के साथ 20-30 किमी/घंटे की हवाएं चलेंगी. अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम 23°C रहेगा.

उत्तर प्रदेश: मेरठ, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ और लखीमपुर खीरी समेत 20 जिलों में 40 किमी की रफ्तार से आंधी और मध्यम बारिश का अलर्ट है.

बिहार व झारखंड: पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और रांची-धनबाद में तेज गरज-चमक और 40 किमी/घंटे के थपेड़ों के साथ भीषण बारिश की चेतावनी है.

पहाड़ों पर आफत की लैंडस्लाइड(Mausam update today)

पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है. उत्तराखंड (देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़) और हिमाचल प्रदेश (मंडी, सोलन, कांगड़ा) में भारी बारिश और तूफानी हवाओं के कारण लैंडस्लाइड (भूस्खलन) का खतरा बढ़ गया है. मनाली में न्यूनतम पारा गिरकर 1°C तक पहुंच जाएगा, जिससे समय से पहले ही हड्डी गला देने वाली ठंड का अहसास होने लगा है. जम्मू-कश्मीर के डोडा और अनंतनाग में भी आंधी-पानी की चेतावनी दी गई है.

शहर अधिकतम तापमान (1 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (1 अक्टूबर)
दिल्ली 34°C 23°C
मुंबई 33°C 27°C
चेन्नई 33°C 27°C
कोलकाता 34°C 27°C
लखनऊ 33°C 23°C
पटना 33°C 24°C
रांची 29°C 20°C
भोपाल 32°C 21°C
जयपुर 34°C 22°C
शिमला 24°C 13°C
नैनीताल 24°C 16°C

राजस्थान, एमपी और पंजाब में भी आंधी का टॉर्चर

मध्य और पश्चिम भारत में भी बादलों का जमावड़ा लगा हुआ है. मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन और छिंदवाड़ा में 50 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओले (Hailstorm) गिरने की आशंका जताई गई है. राजस्थान के कोटा, जयपुर और बीकानेर तथा पंजाब के पटियाला, लुधियाना और गुरदासपुर में भी तेज गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

शिष्य की मौत के बाद प्रेमानंद महाराज के केली कुंज में टोकन दर्शन और दीक्षा बंद! जानिए अब भक्तों के लिए क्या हैं नए नियम

Vrindavan News: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत…

2 seconds ago

क्या है महानदी विवाद, जिसके लिए दो राज्यों के मुख्यमंत्री करेंगे गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

Mahanadi Water Dispute: गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों…

17 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

34 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

1 hour ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

1 hour ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

1 hour ago