यूटिलिटी

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: राजधानी दिल्ली में ठंड के मौसम के साथ बढ़ने वाले प्रदूषण पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने एक कड़ा फैसला लिया है. अब बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट के पेट्रोल पंप से ईंधन नहीं मिलेगा. इसके लिए दिल्ली के लगभग 500 पेट्रोल पंपों को हाई-टेक एआई-कैमरों और परिवहन विभाग के सेंट्रलाइज्ड डेटाबेस से सीधे जोड़ दिया गया है, ताकि धुआं छोड़ने वाले वाहनों पर मौके पर ही कार्रवाई की जा सके.

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में बढ़ने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक ‘नो PUC, नो फ्यूल’ मैकेनिज्म शुरू किया है. कैमरे और डेटाबेस के जरिए बिना वैध पॉल्यूशन सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों में तेल भरने पर तुरंत रोक लगा दी जाएगी, हालांकि पेट्रोल पंप पर ही PUC बनवाने का विकल्प उपलब्ध रहेगा. तय मियाद के भीतर सर्टिफिकेट न बनवाने पर ₹10,000 का चालान भुगतना पड़ेगा.

कैमरों की नजर और ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट: ऐसे पकड़ी जाएंगी गाड़ियां

नियम को पूरी तरह ट्रांसपेरेंट और सटीक बनाने के लिए पेट्रोल पंपों पर विशेष ऑटोमैटिक कैमरे लगाए गए हैं. जैसे ही कोई वाहन ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंप के लेन में दाखिल होगा, ये कैमरे उसकी नंबर प्लेट को स्कैन करके तुरंत परिवहन डेटाबेस से PUC स्टेटस की जांच कर लेंगे. अगर गाड़ी का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो सिस्टम स्वतः ही स्पीकर पर गाड़ी का नंबर बोलकर पब्लिक अनाउंसमेंट कर देगा और कर्मचारी उसे पेट्रोल या डीजल नहीं देंगे.

राहत भी साथ: पेट्रोल पंप पर ही PUC बनवाने का विकल्प

चालकों की सुविधा का ध्यान रखते हुए कई पेट्रोल पंपों पर ही प्रदूषण जांच कियोस्क की व्यवस्था की गई है. अगर किसी गाड़ी मालिक का PUC खत्म हो चुका है, तो उसे तुरंत कहीं और भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह उसी समय पेट्रोल पंप पर मौजूद जांच केंद्र से अपना नया सर्टिफिकेट बनवा सकता है और उसके तुरंत बाद अपनी गाड़ी में तेल भरवा सकता है.

लापरवाही पर ₹10,000 का भारी चालान

सरकार का उद्देश्य केवल नियम थोपना नहीं बल्कि वाहन चालकों में जागरूकता लाना है. इसलिए बिना PUC वाले वाहनों को सर्टिफिकेट अपडेट करने के लिए एक तय समयसीमा दी जाएगी. हालांकि, निर्धारित अवधि गुजर जाने के बाद भी अगर वाहन स्वामी प्रदूषण प्रमाणपत्र जारी नहीं करवाता है, तो सिस्टम के जरिए उसका ₹10,000 तक का ई-चालान काट दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

33 minutes ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

59 minutes ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

1 hour ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

1 hour ago

रिटायरमेंट के बाद पैसों की नहीं होगी किल्लत, आज ही बना लें इमरजेंसी फंड; जानें कितनी होनी चाहिए बचत

Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…

2 hours ago

राम मंदिर चंदे का हिसाब और उज्जैन से अयोध्या तक का सफर, क्या दिग्विजय सिंह रच रहे हैं कोई बड़ा सियासी खेल?

उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…

2 hours ago