देश

मक्के का उत्पादन 2047 तक दोगुना कर 86 मिलियन टन से अधिक करना भारत का लक्ष्य: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कृषि आज भी भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान अर्थव्यवस्था की आत्मा हैं. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी नीति देश की खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ, किसानों की आमदनी को बढ़ाना और खेती को लाभकारी बनाना है.

फिक्की (FICCI) द्वारा आयोजित 11वें मक्का सम्मेलन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “90 के दशक में मक्के का उत्पादन 10 मिलियन टन था, जो बढ़कर लगभग 42.3 मिलियन टन तक पहुंच चुका है. वहीं, विकसित भारत के संकल्प के साथ मक्के का उत्पादन 2047 तक बढ़कर 86.10 मिलियन टन तक पहुंच सकता है.”

पश्चिम बंगाल और बिहार राज्यों में मक्का उत्पादन राष्ट्रीय औसत से ज्यादा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत में औसत मक्का उत्पादन 3.7 टन प्रति हेक्टेयर है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्यों में मक्का उत्पादन राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है, जिसे समग्र रूप से अधिक बढ़ाए जाने की जरूरत है.

मक्के के उत्पादन में नए रिकॉर्ड स्थापित करने वाले किसानों को सम्मानित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं इन किसानों को बधाई देता हूं.

उन्होंने कहा कि किसानों को वैज्ञानिकों से जोड़ने के लिए हमने ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के माध्यम से वैज्ञानिकों को किसानों के बीच भेजने के साथ लैब को लैंड से जोड़ने का काम किया है.

लैब और लैंड की दूरी को खत्म की जाएगी

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इस अभियान के तहत करीब 11 हजार वैज्ञानिक 60 हजार से ज्यादा गांवों में पहुंचे. हमने देखा कि उत्पादन खेत में बढ़ता है और वैज्ञानिक लैब में काम कर रहे हैं. किसान अलग काम कर रहा था, वैज्ञानिक अलग काम कर रहा था. हमने तय किया कि लैब और लैंड की दूरी को खत्म कर इन्हें जोड़ने का काम किया जाएगा.”

केंद्रीय मंत्री चौहान ने आगे कहा, “मक्का तीसरी सबसे बड़ी फसल बन गई है, हालांकि उत्पादन के मामले में भारत को लगातार आगे आने के प्रयास करने होंगे. स्टार्च कम होने के कारण कई तरह के रिसर्च की जरूरत है.”

उन्होंने कहा कि सकारात्मक प्रयासों के साथ देश में मक्के का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.


ये भी पढ़े: भारत में हर घंटे 60 अतिरिक्त उड़ानें जुड़ी और हर 40 दिन में एक नया हवाई अड्डा बना: नागरिक उड्डयन मंत्री


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पिता के बंटवारे की जमीन पर बेटे या पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं’, सुप्रीम कोर्ट का संपत्ति अधिकार पर बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कानूनी बंटवारे के बाद पिता को हिंदू उत्तराधिकार…

58 minutes ago

बिहार में दिल्ली गैंगरेप जैसा मामला, पहले गुप्तांग में लकड़ी डाली…अब छत से नीचे फेंका

Begusarai Gangrape Case: बेगूसराय में चार महीने पहले सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को…

1 hour ago

एयरलाइन कर्मचारियों के दुर्व्यवहार पर नियम बनाने के निर्देश से दिल्ली HC का इनकार, याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा यात्रियों से दुर्व्यवहार और अभद्र भाषा के इस्तेमाल…

1 hour ago

मार्च 2027 से मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का काम होगा शुरू, जानिए किन यात्रियों पर पड़ेगा असर

Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का पुनर्विकास मार्च 2027 से शुरू होने की संभावना…

1 hour ago

‘परीक्षा कोई और देता था, नौकरी किसी और…’, सीएम योगी ने अखिलेश के ‘सैफई सिंडिकेट’ को धो डाला, बांटे 1146 नियुक्ति पत्र

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर समाजवादी…

2 hours ago

के. के. बिड़ला जयंती विशेष: जब गिरफ्तारी से बचने के लिए छोड़ना पड़ा देश, ठुकरा दिया था मारुति का ऑफर

KK Birla Birth Anniversary: उद्योगपति के.के. बिड़ला की आत्मकथा में दो ऐसे किस्से दर्ज हैं,…

2 hours ago