प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 11 साल पूरे किए हैं. इन 11 सालों में देश ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है, प्रगति की है और हर वर्ग को लाभ मिला है. इसके साथ ही देश आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ा है.
खंडवा से भाजपा के सांसद पाटिल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी सरकार के इन 11 वर्षों में देश आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण और समग्र विकास की दिशा में आगे बढ़ा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आज देश हर क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है.
भाजपा सांसद ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार के 11 साल पूरे हुए हैं. इस पर बात की जाए तो देश ने विकास के रास्ते पर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में, गरीबों के कल्याण की दिशा में, कुल मिलाकर हर दृष्टि से भारत आगे बढ़ रहा है. देश का कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है, ऐसा कोई वर्ग नहीं है, जिस वर्ग के लिए और जिस क्षेत्र के लिए मोदी सरकार ने उपलब्धि हासिल नहीं की है.”
बता दें कि भाजपा ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर ‘संकल्प से सिद्धि’ तक कार्यक्रम करने की योजना बनाई है, इसके तहत देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारत की आर्थिक प्रगति और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को रेखांकित किया जाएगा.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में विभिन्न स्तरों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस और सभाएं आयोजित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जश्न मनाया जाएगा.
भाजपा की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम ‘संकल्प से सिद्धि’ तक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी, जिसमें बताया जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुका है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की ओर अग्रसर है.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…