(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अमृतसर के मजीठा विधानसभा इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है. क्षेत्र के तीन गांवों में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब पीने से अचानक लोगों की तबियत खराब होने लगी, जिन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया., जहां पर करीब 14 लोगों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें- दिल्ली के समयपुर बादली में 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अवैध शराब मामले पर एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि सोमवार देर रात सूचना मिली थी कि कई गांवों में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ के बाद पता चला कि मुख्य आरोपी प्रभजीत सिंह शराब को सप्लाई करने का काम करता है.
उन्होंने आगे कहा कि हमने मुख्य सप्लायर प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया. हमने उससे पूछताछ की और किंगपिन सप्लायर साहब सिंह के बारे में पता लगाया. हमने उसे भी हिरासत में ले लिया है. हम इस बारे में जांच कर रहे हैं कि उसने किन-किन कंपनियों से यह शराब खरीदी है. हमें पंजाब सरकार की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि नकली शराब के सप्लायरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इसके चलते छापेमारी जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…