Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के समयपुर बादली में 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

समयपुर बादली में बाइक सवार बदमाशों ने 20 वर्षीय चंदन झा की गोली मारकर हत्या की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी. आपसी रंजिश संभावित कारण.

Delhi Murder
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

रिपोर्ट- मुकेश राणा दिल्ली  


समयपुर बादली इलाके में सोमवार शाम अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान यादव नगर बादली निवासी चंदन झा(20)के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश घटना स्थल से फरार हो गए.

शुरूआती जांच के अनुसार हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जाहिर की जा रही है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक समयपुर बादली पुलिस को शाम 6 बजकर 22 मिनट पर बादली स्थित एमसीडी कॉलोनी में युवक को गोली मारने की कॉल मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची. खून से लथपथ हालत में युवक को देखकर तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने वारदात वाली जगह से कारतूस के कई खोल भी बरामद किये है. मतलब आरोपी चंदन की हत्या के मकसद से आए थे इसीलिए ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की थी जिस दौरान कई गोली चंदन को लगी ओर उसकी मौत हो गई. पुलिस ओर फोरेंसिक टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. वहीं घटना के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UPI सर्विस ठप, Paytm, PhonePe और Google Pay यूजर्स पर असर, पेमेंट में दिक्कत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read