देश

छह देशों के 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने देखा बिहार चुनाव, भारत के ‘प्रेरक’ और ‘पारदर्शी’ लोकतंत्र की सराहना की

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखने के लिए छह देशों के 16 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का एक समूह बिहार पहुंचा था.

मतदाता सुविधा तक का किया अवलोकन

इस दल में इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस, कोलंबिया, थाईलैंड और बेल्जियम के चुनाव अधिकारी और राजनयिक शामिल थे. यह दल भारतीय चुनाव आयोग के अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (आईईवीपी) के तहत भारत का दौरा कर रहा था.

प्रतिनिधियों ने चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं जैसे मतदान केंद्रों की व्यवस्था से लेकर तकनीक के उपयोग और मतदाता सुविधा तक का अवलोकन किया और इस बात की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की कि भारत अपने विशाल चुनावों को कैसे कुशलता और पारदर्शिता के साथ संचालित करता है.

बिहार में मेरा अनुभव बहुत प्रेरणादायक

इंडोनेशिया के कोमिसी पेमिलिहान उमुम (केपीयू) के आयुक्त इधम होलिक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “बिहार में मेरा अनुभव बहुत प्रेरणादायक रहा है. हर कोई देख सकता है कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हैं. भारत वास्तव में लोकतंत्र की भूमि है.”

दक्षिण अफ्रीका दूतावास के मशुदुबेले सेदुला मामाबोबो ने भारतीय चुनाव प्रणाली में तकनीक के इस्तेमाल की सराहना की. उन्होंने कहा, “बिहार के चुनाव अद्भुत हैं. हमने बहुत सी ऐसी बातें सीखीं जो हम दक्षिण अफ्रीका में साझा कर सकते हैं. हमने कठिन सवाल पूछे और अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब दिए.”

उन्होंने कहा कि भारत में इस्तेमाल की जाने वाली डिजिटल प्रणाली दक्षिण अफ्रीका की कागजी प्रक्रिया से कहीं आगे है. बिहार के मतदाताओं में उत्साह अद्भुत देखने को मिला है.

पारदर्शी व तेज चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित

फिलीपींस गणराज्य के दूतावास के रोजेलियो बी. सिल्वा जूनियर ने भी भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) और बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ‘उत्कृष्ट व्यवस्था’ की सराहना की. उन्होंने कहा, “हम पारदर्शी और तेज चुनाव प्रक्रिया से प्रभावित हुए. नवाचार और तकनीक का मिश्रण नागरिकों के लिए मतदान को आसान बनाता है.”

अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के चुनाव प्रबंधन निकायों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग और जुड़ाव के लिए ईसीआई का एक प्रमुख कार्यक्रम है.

अंतरराष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम 2014 में शुरू हुआ था और चुनाव प्रबंधन निकायों एवं वैश्विक लोकतांत्रिक संस्थानों के साथ अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव के लिए ईसीआई के प्रमुख मंच के रूप में कार्य करता है. इस कार्यक्रम के माध्यम से, भारत अपनी चुनावी सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रदर्शित करता है और भागीदार देशों के साथ पारस्परिक शिक्षा को बढ़ावा देता है.

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी पसंदीदा डिश भी पता है: दीप्ति शर्मा

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

38 minutes ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

44 minutes ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

2 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

2 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

2 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

2 hours ago