लीगल

धर्मनान्तरण कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका, मामले को हाई कोर्ट भेजने की मांग

धर्मनान्तरण कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. यह याचिका अखिल भारतीय संत समिति की ओर से वकील अतुलेश्वर कुमार की माध्यम से दायर की गई है.

याचिकाओं को हाई कोर्ट में भेजा जाए

दायर हस्तक्षेप याचिका में सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया गया है कि धर्मनान्तरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई न कि जाए. इन याचिकाओं को हाई कोर्ट में भेज दिया जाए.

दायर याचिका में कहा गया है कि वह देशभर के 127 सनातन संप्रदायों 9 लाख मंदिरों मठों और लगभग 18.5 लाख पुजारियों व 12 लाख संतों का प्रतिनिधित्व करती हैं. समिति की दलाली है कि धर्मनान्तरण विरोधी कानून धर्म की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं करते, बल्कि बल प्रलोभन, धोखे और शादी के दुरुपयोग के जरिए होने वाले अवैध धर्मनान्तरण को रोकते हैं.

कानुन राज्य विधान सभाओं द्वारा पारित

याचिका में यह भी कहा गया है कि इन याचिकाओं की सुनवाई न कि जाए और उन्हें संबंधित हाई कोर्ट भेज दिया जाए, क्योंकि ये कानुन राज्य विधान सभाओं द्वारा पारित किए गए हैं और राज्य विशेष मुद्दे से जोड़ते हैं. समिति का कहना है कि वह इन कानूनों से जुड़ीं कानूनी और संवैधानिक जटिलताओं पर अदालत की सहायता करना चाहती हैं.

दायर याचिका में कहा गया है कि कई मामलों में शादी को धर्मनान्तरण के औजार के रूप में इस्तेमाल किया गया. इसलिए ऐसे विवाहों की जांच और अवैध पाए जाने पर उन्हें शून्य घोषित करने का प्रावधान उचित है. दायर याचिका में आईसीसीपीआर के आर्टिकल 18 (2) का हवाला दिया, जिसमें जबरन धर्मनान्तरण पर रोक लगता है.

ये भी पढ़ें: वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका, दिल्ली में 22 लाख बच्चे फेफड़े से प्रभावित हैं।

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

55 minutes ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

59 minutes ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

60 minutes ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

1 hour ago

उम्मीदों से कम रहे गोल्ड, फिर भी इतिहास रच गया भारत! जानिए एशियाई खेलों का पूरा हाल

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…

1 hour ago

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

3 hours ago