देश

बिना IIT-MIT की डिग्री 19 साल का भारतीय लड़का हर महीने AI से कमा रहा 1 करोड़ रुपये, जानिए कौन हैं आयुष सिंह?

TECH SUCCESS: आज के समय में जब भी किसी बड़ी कामयाबी की बात होती है, तो लोगों के दिमाग में सबसे पहले आईआईटी (IIT) या एमआईटी (MIT) जैसे बड़े संस्थानों की डिग्रियां आने लगती हैं. लेकिन भारत के 19 साल के एक युवा आयुष सिंह ने इस सोच को पूरी तरह से बदल दिया है. आयुष के पास कोई बड़ी कॉलेज डिग्री नहीं है, लेकिन वे अपनी मेहनत और अनोखी सोच के दम पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बिजनेस से हर महीने करीब 1 करोड़ रुपये कमा रहे हैं. उनकी यह सफलता इंटरनेट पर तेजी से चर्चा का विषय बनी हुई है.

एआई (AI) की बारीकियां सीखनी शुरू कीं

आयुष सिंह की यह कामयाबी रातों-रात नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे एक लंबा संघर्ष छिपा है. साल 2020 में जब पूरा देश कोविड-19 महामारी के संकट से जूझ रहा था, तब आयुष के परिवार पर भी गहरा आर्थिक संकट आ गया था. उस समय आयुष की उम्र महज 13 साल थी. घर के मुश्किल हालातों के बीच उन्होंने हार नहीं मानी. उनके पास एक पुराना लैपटॉप, धीमा इंटरनेट और कुछ पुराने ऑनलाइन कोर्सेज थे. इसी सीमित संसाधन और अपनी गहरी जिज्ञासा के भरोसे उन्होंने खुद से मशीन लर्निंग और एआई (AI) की बारीकियां सीखनी शुरू कीं.

14 साल की उम्र में मिली वैश्विक पहचान

आयुष की लगन का असर बहुत जल्द दिखने लगा. खुद से कोडिंग सीखने के कुछ ही महीनों के भीतर उन्हें विदेशी स्टार्टअप्स के साथ काम करने के मौके मिलने लगे. जब वे केवल 14 साल के थे, तब दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान एमआईटी (MIT) ने उनके बनाए एक कोर्स की सार्वजनिक रूप से तारीफ की और दूसरों को इसे सीखने की सलाह दी. इसके बाद आयुष ने अमेरिका के एक स्टार्टअप के लिए ‘नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग’ (NLP) सिस्टम तैयार किया और वे डेटा साइंटिस्ट के रूप में काम करने लगे. उन्होंने कम उम्र में ही ‘एन्टर्न’ (Antern) और ‘सेकंड ब्रेन लैब्स’ (Second Brain Labs) नाम की कंपनियों की नींव भी रख दी.

यूं आया आयुष की कमाई का टर्निंग पॉइंट

तकनीकी रूप से बेहद मजबूत होने के बाद भी शुरुआती दिनों में आयुष को अपनी इस कला से ज्यादा पैसे नहीं मिल रहे थे. वे भारत के सैकड़ों इंजीनियरों को एआई सिखा रहे थे, लेकिन खुद उस तरह से कमाई नहीं कर पा रहे थे. उनकी जिंदगी में असली बदलाव तब आया जब उन्होंने ‘टॉपमेट’ (Topmate) प्लेटफॉर्म के को-फाउंडर दिनेश सिंह से संपर्क किया. दिनेश सिंह ने बताया कि आयुष के पास ज्ञान तो पूरा था, लेकिन उसे सही तरीके से पेश करना और बेचना नहीं आता था. जब आयुष ने अपने कोर्सेज को सही पैकेजिंग और सही सिस्टम के साथ पेश किया, तो उनका बिजनेस चल पड़ा. आज वे टॉपमेट प्लेटफॉर्म पर अपने प्रीमियम एआई कोर्सेज (Cohorts) के जरिए हर महीने 1 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद जागा NHAI: नेशनल हाईवे के किनारे होंगे साफ, हटेंगे खानें-पीने की जगहें और पार्किंग एरिया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

24 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

29 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago