देश

Bihar News: लखीसराय में खड़े ट्रक से जा टकराया ऑटो, तीन छात्रों की दर्दनाक मौत

Bihar News: लखीसराय-जमुई बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

कैसे हुआ हादसा ?

यह हादसा उस वक्त हुआ जब शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र परीक्षा देने के लिए जा रहे थे. ट्रेन पकड़ने के लिए छात्र सीएनजी ऑटो से स्टेशन की ओर जा रहे थे, इसी दौरान टक्कर हो गई. हादसे से घायल दोनों छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की उम्र 19 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

तीन छात्रों की मौत

जानकारी के अनुसार, जैसे ही वाहन लखीसराय और जमुई के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचा, एक तेज रफ्तार वाहन से हुई टक्कर में सीएनजी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति संभली नहीं तो पटना रेफर कर दिया गया.

उलझी रही पुलिस

जिस स्थान पर हुआ वह लखीसराय और जमुई जिले की सीमा पर होने के कारण दोनों जिलों की पुलिस सीमा-निर्धारण और अधिकार क्षेत्र को लेकर आपस में उलझी रही. हादसे के बाद यातायात भी बाधित रहा.

इसे भी पढ़े- “30 साल बाद फिर से कांवड़ उठाकर बाबा बैद्यनाथ धाम जा रहा हूं”, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी करेंगे 110 KM की पैदल यात्रा

प्रिंसिपल ने पुलिस से लगाई गुहार

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग और कॉलेज प्रबंधन मदद के लिए तुरंत सक्रिय हुए. शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल ने दोनों जिलों के प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से लगातार मदद की गुहार लगाई.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago