देश

Varanasi Mass Suicide: वाराणसी में एक ही परिवार के 4 लोगों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Varanasi Mass Suicide: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से दिल दहला देने वाली खबर आई है. दरअसल, यहां एक ही परिवार के 4 लोगों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली है. मामले का खुलासा गुरुवार देर शाम को हुआ है. मरने वालों एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं. वाराणसी पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर सामूहिक आत्महत्या की वजह क्या है?

बताया जा रहा है कि वाराणसी के कैलाश भवन की तीसरी मंजिल पर ये घटना घटी है. यहां एक महिला समेत 4 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. परिवार ने ऐसा कदम क्यों उठाया, ये तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

कमरे के अंदर चारों ने लगाई फांसी

चारों ने धर्मशाला की तीसरी मंजिल पर कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगाई थी. धर्मशाला की एक महिला ने जब कमरे के अंदर कोई हलचल नहीं देखा तो उसने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया परंतु दरवाजा नहीं खुला. कड़ी मशक्कत के बाद जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.

यह भी पढ़ें: Indians in Qatar: कतर में 8 भारतीयों को सजा-ए-मौत के मामले में मिली बड़ी राहत! विदेश मंत्रालय ने दी अहम जानकारी

बता दें कि इस घटना से पूरे शहर में खौफ का माहौल है.मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं.शुरुआती जानकारी के अनुसार मरने वाले सभी लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया है. अब आगे कि जांच में ही पता चल पाएगा कि आखिर इस परिवार के साथ हुआ क्या?

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

23 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

36 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

2 hours ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago