खेल

सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकते विराट कोहली, ब्रायन लारा ने ऐसे समझाया

Brian Lara On Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भले ही तीन साल तक शतक के लिए तरसते रहे लेकिन जब से उनकी वापसी हुई है, उनकी शतकों की गति बढ़ गई है. वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के वनडे में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. अब उनके फैंस को इंतजार है कि वह सचिन तेंदुलकर के इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों के रिकॉर्ड को भी तोड़ डालें. वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हैं. उनका मानना है कि कोहली के 100 शतक जड़ने की बात में कोई लॉजिक नहीं है.

20 शतक लगाना कोहली के लिए मुश्किल

टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 80 शतक लगा चुके हैं. सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों की बराबरी के लिए उन्हें 20 और शतकों की जरूरत है. ब्रायन लारा के अनुसार कोहली के लिए 35 साल की उम्र में यह करना आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि विराट कोहली 35 साल के हो चुके हैं. इस समय उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतक दर्ज हैं. सचिन के शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए उन्हें अभी 20 और शतक लगाने होंगे. ऐसे में अगर कोहली हर साल पांच शतक भी लगाते हैं तो उन्हें 100 शतक पूरा करने में चार साल लग जाएंगे और चार साल बाद कोहली 39 साल के हो चुके होंगे. कोहली के लिए उस उम्र में ये करना मुश्किल नजर आ रहा है.

100 शतक लगाना काफी मुश्किल

ब्रायन लारा ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि विराट कोहली 100 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, वो शायद क्रिकेट के लॉजिक को ध्यान में नहीं रख रहे हैं. 20 शतक लगाना इतना आसान नहीं होता है. कई खिलाड़ी अपने पूरे करियर में इतनी शतक नहीं जड़ पाते हैं. उन्होंने कहा कि मेरे भीतर यह कहने की हिम्मत नहीं है कि कोहली 100 शतकों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. उम्र किसी के लिए नहीं रुकती है. विराट कोहली कई रिकॉर्ड्स तोड़ेंगे लेकिन उनके लिए 100 शतक लगा पाना मुश्किल लग रहा है.

ये भी पढ़ें- ICC Player of The Month के लिए नॉमिनेट हुए मोहम्मद शमी, वर्ल्ड चैंपियन टीम के ट्रेविस हेड और ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम शामिल

विराट कोहली के फैन हैं ब्रायन लारा

ब्रायन लारा ने विराट कोहली की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा क्रिकेटर है, जो सचिन के 100 शतकों के करीब आ सकता है तो वह कोहली ही हैं. ब्रायन लारा विराट कोहली के अनुशासन और समर्पण के बहुत बड़े फैन हैं. अगर विराट सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते हैं तो उन्हें खुश होगी. लारा ने कहा कि सचिन भले ही उनके करीबी मित्र हो लेकिव वह विराट कोहली के भी फैन हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

9 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

2 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

2 hours ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

3 hours ago