कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
ई-सिगरेट की फोटो (प्रतीकात्मक)
भारत में प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक (ई) सिगरेट बेचने पर रोक है. हालांकि, इसके बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे इसका कारोबार करते रहते हैं. अब पुलिस ने एक व्यक्ति की कार से 470 प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक (ई) सिगरेट बरामद बरामद किए हैं. वह व्यक्ति दिल्ली के रोहिणी सेक्टर—3 का रहने वाला था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से बृहस्पतिवार को जानकारी दी गई. मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उपनिरीक्षक मदन सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की आपूर्ति करने वाला व्यक्ति अपनी कार से इलाके में आ रहा है. तब एक टीम शाम सात बजे मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद कार दिखी जिसे रोककर जांच की गई.
मदन सिंह ने अपनी शिकायत में कहा, “कार की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद हुई. कार चला रहे व्यक्ति की पहचान दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 निवासी कुणाल शर्मा के रूप में हुई. बरामद इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को 47 पैकेट रखा गया था और उनकी संख्या 470 थीं. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया.”
पुलिस ने कहा कि शर्मा के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 के तहत डीएलएफ फेज 2 थाने में मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं और जांच जारी है.”
— भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…