भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में किए गए एयरस्ट्राइक में न सिर्फ आंतकी ठिकानों को तबाह किए बल्कि पाकिस्तान के एयरफील्ड को भी भारी नुकसान पहुंचाया है. इस बात की पुष्टि अब अमेरिकी मीडिया वाशिंगटन पोस्ट ने भी कर दी है. मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के हवाई हमले में पाकिस्तान एयरबेस के 6 रनवे और इमारतों को भारी नुकासान पहुंचा है.
24 से अधिक सैटेलाइट इमेज और बाद के कई वीडियो को जांचने के बाद यह पाया गया कि भारतीय हमलों में 3 हैंगर, 2 रनवे और वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दो मोबाइल टॉवर को भारी नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ इलाकों में भारतीय हमले पाकिस्तान के 100 मील अंदर तक घुस कर किए गए हैं.
सैन्य कार्रवाई पर नज़र रखने के लिए सैटेलाइट इमेजरी का इस्तेमाल करने वाले रिसर्च प्रोजेक्ट, कांस्टेंटेड ग्राउंड के एनलिस्ट विलियम गुडहिंड के मुताबिक, ‘हाई लेवल टारगेट्स पर सटीक हमले किए गए, जिसका मकसद पाकिस्तान की आक्रामक और रक्षात्मक हवाई क्षमताओं को गंभीर रूप से कमज़ोर करना था.
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सैन्य संघर्ष ने 10 मई को अमेरिका को भी परेशान किया और उसके बाद ही अमेरिका हरकत में आया. मीडिया ने दावा किया कि अमेरिकी अधिकारियों को डर था कि दोनों परमाणु संपन्न देश जंग के और करीब न आ जाएं. वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मधयस्थता के बाद भारत और पाकिस्तान सीज़फायर के लिये राजी हो गए.
अखबार ने बताया कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि पाकिस्तान वायुसेना के भोलारी और शाहबाज एयरबेस की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है. भोलारी एयरबेस के एक हैंगर की छत में 60 फुट चौड़ा छेद दिखाई दे रहा है, विशेषज्ञों के मुताबिक यह मिसाइल हमले की वजह से हुआ होगा. एयरबेस के बाहर फुटपाथ और दीवार पर मलबा बिखरा पड़ा था.
भोलारी हैंगर में आमतौर पर साब 2000 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान रहता है. सैन्य शोधकर्ताओं के मुताबिक इस निगरानी विमान की कीमत लाखों डॉलर है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के वक्त विमान हैंगर में था या नहीं. सैटेलाइट तस्वीरों में शाहबाज एयरबेस पर भी बड़ा छेद दिखाई दिया, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सेना करती है. यहां 100 फुट से ज्यादा चौड़ा एक हैंगर और एक कंट्रोल टावर क्षतिग्रस्त हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
कुशीनगर में निजी स्कूल मैनेजर दिनेश राय को महिला टीचर से अभद्रता और यौन उत्पीड़न…
Lal Bahadur Shastri: जनवरी 1921 में बनारस में महात्मा गांधी और पंडित मदन मोहन मालवीय…
सोशल मीडिया पर इन दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से जुड़े कुछ वीडियो…
डैन वांग की किताब Breakneck: China’s Quest to Engineer the Future पिछले कुछ समय से…
दिल्ली में आयोजित Asset Recovery Inter-Agency Network–Asia Pacific (ARIN-AP) की 11वीं वार्षिक आम बैठक 30…
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…