Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सेना के जवानों से करेंगे मुलाकात, पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली Visit

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू और कश्मीर के दौरे पर रवाना हो गए. रक्षा मंत्री श्रीनगर में सशस्त्र बलों के सैनिकों से मुलाकात करेंगे.

Defense Production

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो ).

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) जम्मू और कश्मीर के दौरे पर रवाना हो गए. रक्षा मंत्री श्रीनगर में सशस्त्र बलों के सैनिकों से मुलाकात करेंगे. पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है .

आज से खुले घाटी में खुले स्कूल

इस बीच, ऑपरेशन सिंदूर और भारत तथा पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्ति समझौते के बाद जम्मू-कश्मीर में जनजीवन सामान्य होने लगा है . स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू ने बुधवार को घोषणा की कि जम्मू और कश्मीर के कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में स्कूल 15 मई को फिर से खुलेंगे.

विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत की बात यह है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मद्देनजर बंद किए गए जम्मू, सांबा, कठुआ, राजौरी और पुंछ जिलों के कई इलाकों में स्कूल आज फिर से खुल जाएंगे. जम्मू में चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू जोन में स्कूल खुलेंगे. सांबा में विजयपुर में कल स्कूल खुलेंगे. कठुआ में बरनोटी, लखनपुर, सल्लन और घगवाल जोन में स्कूल खुलेंगे.

यह भी पढ़ें- J&K: अवंतीपोरा के त्राल में आतंक पर सेना का करारा प्रहार, तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

इसी तरह राजौरी में पीरी, कालाकोट, थानामंडी, मोघला, कोटरंका, खवास, लोअर हथल और दरहाल इलाकों में स्कूल खुले रहेंगे. पुंछ में सुरनकोट और बफलियाज इलाकों में स्कूल खुलेंगे. इस बीच, भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता के कारण एक सप्ताह तक निलंबित रहने के बाद कटरा से श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं बुधवार को फिर से शुरू हो गईं.

सेना ने जम्मू-कश्मीर में तेज किया ऑपरेशन

इसके अलावा, भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है . दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी मारे गए.

आतंकियों की हुई पहचान

सूत्रों ने एएनआई को बताया कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान की पुष्टि हो गई है. सूत्रों के अनुसार, एक आतंकवादी की पहचान शाहिद कुट्टे के रूप में हुई है, जो मोहम्मद यूसुफ कुट्टे का पुत्र है और शोपियां के चोटिपोरा हीरपोरा का निवासी है. वह एक श्रेणी ए, लश्कर ऑपरेटिव था जो 8 अप्रैल, 2024 को श्रीनगर में डेनिश रिसॉर्ट में गोलीबारी की घटना में शामिल था, जिसमें दो जर्मन पर्यटक और एक ड्राइवर घायल हो गए थे. वह 8 मार्च, 2023 को आतंकी संगठन में शामिल हुआ.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital