देश

63 साल की उम्र में पूरी की 10वीं की पढ़ाई, हरियाणा की दादी ने रचा इतिहास; अब लड़ेंगी चुनाव

Viral News: कहते हैं कि अगर मन में कुछ सीखने की लगन हो तो उम्र महज एक आंकड़ा बनकर रह जाती है. इस बात को सच कर दिखाया है हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की रहने वाली 63 वर्षीय सुशीला देवी ने. सुशीला देवी ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग’ (NIOS) की 10वीं की परीक्षा में 79.6 फीसदी अंक हासिल कर फर्स्ट डिवीजन से सफलता पाई है.

यह उपलब्धि सिर्फ एक परीक्षा पास करने की नहीं बल्कि 45 साल पहले छूट गए एक सपने को फिर से जीने की मिसाल है. मूल रूप से रेवाड़ी की रहने वाली सुशीला देवी अब आगे 12वीं की पढ़ाई करना चाहती हैं और भविष्य में गांव की सरपंच बनने का इरादा रखती हैं.

बचपन में छूटी पढ़ाई

सुशीला देवी बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थीं. उन्होंने प्राइमरी स्कूल में टॉप किया था और उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली थी. लेकिन सामाजिक बेड़ियों और पारिवारिक वजहों के चलते 5वीं के बाद उनकी पढ़ाई बंद हो गई. परिवार ने आगे पढ़ने के लिए दूसरे शहर भेजने से मना कर दिया.

साल 1981 में उनकी शादी महेंद्रगढ़ के देवनगर गांव के किसान बाबूलाल से हो गई. शादी के बाद जिम्मेदारियां बढ़ीं, बच्चे हुए, लेकिन पढ़ाई का जुनून कभी ठंडा नहीं पड़ा. वे रोज अखबार पढ़ती थीं ताकि दुनिया से जुड़ी रहें.

मिला परिवार का साथ

उनकी जिंदगी में नया मोड़ तब आया जब उनके बेटे विष्णु ने उन्हें दोबारा पढ़ाई शुरू करने की सलाह दी. शुरुआत में सुशीला देवी को झिझक हुई कि इस उम्र में लोग क्या कहेंगे लेकिन बेटे ने उनका हौसला बढ़ाया और NIOS में दाखिला दिला दिया.

घर का सारा कामकाज निपटाने के बाद वे रोज 3 से 4 घंटे पढ़ाई में बिताती थीं. गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में उनके पति बेटे और दोनों बेटियों ने उनकी मदद की.

ये भी पढ़ें- CBSE-NCERT की नई पहल: 9वीं की नई गणित-विज्ञान किताबों के लिए शुरू हुई टीचर्स की ट्रेनिंग

परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

जब 10वीं का रिजल्ट आया, तो सुशीला देवी के साथ पूरा गांव खुशी से झूम उठा. उन्हें कुल 79.6% अंक मिले:

अंग्रेजी: 89

विज्ञान और प्रौद्योगिकी: 88

गणित: 78

पेंटिंग: 76

हिंदी: 67

12वीं की परीक्षा और सरपंची का चुनाव

10वीं की सफलता के बाद सुशीला देवी के हौसले बुलंद हैं. उन्होंने 12वीं की तैयारी शुरू कर दी है. उनका कहना है कि अगर गांव वालों का समर्थन मिला तो वे आने वाले समय में सरपंच का चुनाव जरूर लड़ेंगी. 63 साल की उम्र में उनका यह जज्बा हर किसी के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

2 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

21 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

30 minutes ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

41 minutes ago

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

49 minutes ago