लाइफस्टाइल

Skin Fasting Trend: क्या स्किन फास्टिंग है फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

Skin fasting benefits and risks: सोशल मीडिया पर आए दिन नए-नए स्किन केयर ट्रेंड वायरल होते रहते हैं. इन्हीं में से एक है ‘स्किन फास्टिंग’, जिसमें कुछ समय के लिए त्वचा पर किसी भी तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि इस ट्रेंड को बिना समझे अपनाना नुकसानदायक हो सकता है. उनके अनुसार, स्किन फास्टिंग का मतलब त्वचा की पूरी देखभाल बंद करना नहीं, बल्कि गैर-जरूरी प्रोडक्ट्स से कुछ समय के लिए दूरी बनाना है.

क्या है स्किन फास्टिंग?

स्किन फास्टिंग, स्किनिमलिज्म (Skinimalism) का एक नया रूप माना जाता है. इसमें त्वचा को जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल होने वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स से ब्रेक दिया जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका उद्देश्य यह समझना है कि कहीं कोई अतिरिक्त प्रोडक्ट आपकी त्वचा को नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपनी त्वचा की बुनियादी देखभाल भी छोड़ दें.

किन प्रोडक्ट्स से बना सकते हैं दूरी?

अगर आप स्किन फास्टिंग करना चाहते हैं तो सबसे पहले उन प्रोडक्ट्स को कुछ समय के लिए बंद करें जो आपकी स्किन के लिए जरूरी नहीं हैं. इनमें रेटिनॉल सीरम, एक्सफोलिएटिंग एसिड, केमिकल पील, ब्राइटनिंग सीरम और अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट वाले प्रोडक्ट शामिल हो सकते हैं. एक या दो सप्ताह तक इन्हें बंद करके त्वचा में होने वाले बदलावों को देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें: सीने में दर्द नहीं, फिर भी हो सकता है हार्ट अटैक! जानिए शुरुआती संकेत

इन बेसिक स्टेप्स को कभी न छोड़ें

डर्मेटोलॉजिस्ट का मानना है कि क्लेंजिंग, मॉइस्चराइजिंग और सनस्क्रीन जैसी बेसिक स्किन केयर आदतों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए. एक जेंटल क्लेंजर से चेहरा साफ करें, स्किन बैरियर को मजबूत करने वाला मॉइस्चराइजर लगाएं और रोजाना सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इससे त्वचा प्रदूषण, धूप और मौसम के प्रभाव से सुरक्षित रहती है.

किन लोगों को नहीं करनी चाहिए स्किन फास्टिंग?

यदि आपकी त्वचा पर एक्ने, एग्जिमा, डर्मेटाइटिस, रोसासिया या मेलाज्मा जैसी समस्याओं का इलाज चल रहा है, तो बिना डॉक्टर की सलाह के स्किन फास्टिंग नहीं करनी चाहिए. इसके अलावा लेजर, केमिकल पील या अन्य स्किन ट्रीटमेंट कराने के बाद भी स्किन फास्टिंग से बचना चाहिए. विशेषज्ञों का कहना है कि वायरल ट्रेंड को आंख बंद करके अपनाने के बजाय अपनी त्वचा की जरूरत और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही स्किन केयर रूटीन तय करना सबसे सुरक्षित विकल्प है.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

7 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago