देश

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि : पीएम मोदी, अमित शाह और खड़गे समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि बापू के आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि. उनके आदर्श हमें एक विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं. मैं हमारे राष्ट्र के लिए शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा तथा बलिदान को भी याद करता हूं.”

अमित शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बापू को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “सत्य, अहिंसा और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के भारतीय मूल्यों को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाने वाले, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी पुरुष महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूं. महात्मा गांधी जी ने देश को एकता के सूत्र में बांधकर आजादी के आंदोलन को मजबूती दी. स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में उनके विचार देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे.”

खड़गे ने गांधीजी को किया याद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया. उन्होंने गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए एक्स लिखा, “सबसे बड़ी मदद जो आप मुझे दे सकते हैं, वह है अपने दिलों से डर को दूर भगाना. शहीद दिवस पर, हम बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जो हमारे राष्ट्र के मार्गदर्शक प्रकाश हैं. सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार हमारे मार्ग को रोशन करते रहते हैं. हमें उन लोगों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए, जो सभी के लिए समानता और उत्थान के उनके आदर्शों को नष्ट करना चाहते हैं. आइए हम भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें और सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें.”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, “सत्य और अहिंसा के शाश्वत पुजारी, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेता ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं. बापू के स्वदेशी व स्वावलंबन केंद्रित विचार, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के पथ प्रशस्त कर रहे हैं. उनके जीवन आदर्श सम्पूर्ण मानवता को सदैव प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे.”

यह भी पढ़ें- कैबिनेट ने बजट से पहले लिए अहम फैसले; Ethenol की कीमत बढ़ाई, National Critical Mineral Mission को भी मंजूरी

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, “सत्य, अहिंसा और सद्भाव के उपासक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सादर नमन! उन्होंने ब्रिटिश उपनिवेश के विरुद्ध जन-जन को प्रेरित कर स्वाधीनता संग्राम की नींव को मजबूत किया. महात्मा गांधी ने पूरे विश्व को मानवता और नैतिकता की सीख दी.”

बता दें कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी. गोडसे ने उस समय महात्मा गांधी पर गोली चलाई थी, जब वह प्रार्थना सभा में थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

1 hour ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

2 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

2 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

3 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

3 hours ago