बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में महेंद्रू स्थित कश्यप भवन अपार्टमेंट में प्रिंस अपने मामा के साथ एक किराये के मकान में रहते हैं. प्रिंस के मामा का कहना है कि उनका भांजा सातवीं कक्षा का छात्र है. जो पिछले 11 दिनों से से लापता है. प्रिंस घर से कोचिंग के लिए गांधी चौक कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन कोचिंग सेंटर तक नहीं पहुंचा. परेशान परिजनों ने प्रिंस की हर जगह पर तलाश की पर अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.
प्रिंस पीरबहोर थाना के गांधी चौक स्थित एक कोचिंग में पढ़ता था. प्रिंस के पिता ने बताया कि 30 जनवरी के शाम के करीब 6:30 बजे गांधी चौक स्थित कोचिंग पढ़ने के लिए घर से गया, लेकिन वह कोचिंग नहीं पहुंचा. जब देर रात तक प्रिंस की घर नहीं आया तो उन्होंने कोचिंग सेंटर में जाकर पता किया. वहां भी उसका पता नहीं चल पाया.
कोचिंग संचालक ने बताया कि प्रिंस उस दिन कोचिंग पढ़ने के लिए आया ही नहीं था. इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और दोस्तों से पुछताछ किया और साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर प्रिंस को ढूंढा लेकिन वह कहीं नहीं मिला. वहीं इस मामले में पीड़ित परिजनों ने नजदीकी थाना पीरबहोर में लिखित शिकायत की.
परिजनों के शिकायत मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस ने जब CCTV की जांच की तो उसका लास्ट फुटेज पटना जंक्शन के पास मिला. पुलिस प्रिंस की तलाश में अन्य जिलों की पुलिस की मदद ले रही है. हालांकि, अब तक प्रिंस का कोई लोकेशन प्राप्त नहीं हुआ. वहीं प्रिंस के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
ये भी पढ़ें: Google Map ने दिखाया गलत रास्ता, गेहूं के खेत में पहुचे दो दोस्त, जिनसे मांगी मदद उन्होने लूटे कार और मोबाइल
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…
Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…