Bharat Express DD Free Dish

Google Map ने दिखाया गलत रास्ता, गेहूं के खेत में पहुचे दो दोस्त, जिनसे मांगी मदद उन्होने लूटे कार और मोबाइल

गूगल मैप के कारण मुजफ्फरनगर के एक युवक का रास्ता भटक गया और वह गेहूं के खेत में फंस गया. जब उसने मदद मांगी, तो बाइक सवार पांच युवकों ने मदद का नाटक करते हुए उसकी कार और मोबाइल लूट लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

google map

गूगल मैप (Google Map) के भरोसे लोग अक्सर आसानी से सफर करते है, लेकिन कभी कभी गूगल मैप के भरोसे सफर करना मुसीबत बन सकता है. मुजफ्फरनगर के देवबंद थाना क्षेत्र में गूगल मैप की वजह से दो दोस्त बड़ी मुसीबत में फंस गये. उनकी कार गूगल मैप में दिखाये रास्ते पर चलते चलते एक गेहूं के खेत में घुस गई.

उसके बाद कार में सवार दोनों युवक घबरा गये. उन्हे मदद की जरूरत थी, क्योंकि वे रास्ता भटक गये थे. तभी वहां बाइक सवार पांच युवक आये. उन्होंने मदद का नाटक किया, फिर कार और मोबाइल लेकर फरार हो गए. खाली हाथ रह गये पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया.

फिरोज ने कोतवाली में दी तहरीर

मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी फिरोज ने कोतवाली में तहरीर हुए बताया कि पांच फरवरी को साथी नौशाद के साथ अपनी वैगनआर कार से शामली के लिए निकला था. इससे पहले रोहाना टोल प्लाजा पर उसे अपने दोस्त लियाकत से मिलना था.

मुजफ्फरनगर पहुंचने पर उसने अपने दोस्त को फोन किया, जिस पर लियाकत ने उसे गूगल मैप से लोकेशन भेजी और सहारनपुर रोड पर चलने को कहा और वो लोकेशन लगाकर चलने लगा. कुछ देर में वे खेतों के बीच से गुजर रहे रास्ते पर पहुंचा गये. उसने लियाकत से फिर संपर्क किया तो उसने हाईवे पर वापस आने को कहा.

Google Map ने पहुंचा खेत में

उस दौरान उसकी कार एक गेहूं के खेत मे फंस गई थी. जब वह वहां से गुजर रहे बाइक सवारों से मदद मांगी तो बाइक सवारों ने अपने कई और साथियों को बुला लिया. जो लोगों मदद के लिए आये थे उनमें से एक कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा, और बाकि लोगों कार को धक्का लगाने लगे.

फिरोज का आरोप है कि खेत से बाहर निकलते ही उक्त लोग कार लेकर फरार हो गए. जबकि अन्य लोग बाइक पर सवार होकर भाग गए. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.


ये भी पढ़ें: शादी समारोह में शराब की बोतल परोसी गई कागज की थाली में, वायरल वीडियो ने किया हैरान


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read