पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो फाइल)
Chandrayaan-3 Landing: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत ने आज ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. चांद फतह करने निकला भारत का मिशन चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर गया है. वहीं लैंडिंग से आखिरी 10 मिनटों के दौरान पीएम मोदी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ चुके थे. पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर थी. जैसे ही चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की सतह पर कदम रखा, पूरी दुनिया में भारत का डंका बज उठा. इसरो सेंटर से लेकर तमाम जगहों पर तालियां गूंज उठीं और सभी एक दूसरे को बधाई देने लगे. वहीं पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है. यह सफलता पूरी मानवता की है.
भारत अब चंद्रमा पर है: पीएम मोदी
चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर पीएम मोदी ने कहा कि, “हमने धरती पर संकल्प किया और चांद पर उसे साकार किया. भारत अब चंद्रमा पर है.” पीएम ने कहा कि जब हम ऐसे ऐतिहासिक क्षण देखते हैं तो हमें बहुत गर्व होता है. ये नए भारत का सूर्योदय है.
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि इससे पहले कोई भी देश वहां (चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव) तक नहीं पहुंचा है. हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से हम वहां तक पहुंचे हैं. भारत का सफल चंद्रमा मिशन अकेले भारत का नहीं है. यह सफलता पूरी मानवता की है.
इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चांद पर उतरा चंद्रयान-3, पूरे देश में जश्न
बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के- पीएम मोदी
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर पीएम मोदी ने कहा कि, “कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं.” पीएम मोदी ने कहा कि “जब हम अपनी आखों के सामने ऐसा इतिहास बनते हुए देखते हैं तो जीवन धन्य हो जाता है.”
इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई
पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ को फोन कर बधाई दी.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…