ISRO Journey
ISRO Journey: भारत का चंद्रयान अब चांद के साउथ पोल पर पहुंच चुका है. शाम 6:04 बजे विक्रम लैंडर के सफल लैंड करते ही भारत ने इतिहास रच दिया. भारत कई मायनों में दुनिया से बहुत आगे निकल गया है. लेकिन ISRO के इस मून मिशन की शुरुआत आसान नहीं थी. इसरो के सामने कम लागत में मिशन को अंजाम देने की चुनौती हमेशा से रही है. साल 1963 में जब अंतरिक्ष मिशन को लॉन्च किया गया था तो साइकिल से उसे लॉन्चिंग पैड तक ले जाना पड़ा था. दुनिया उस वक्त हंस रही थी. आज भारत की कामयाबी पर दुनिया भर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं.
बता दें कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा 21 नवंबर, 1963 को तिरुवनंतपुरम के पास थुम्बा से अमेरिकी नाइकी अपाचे साउंडिंग रॉकेट के प्रक्षेपण के साथ शुरू हुई थी. खास बात ये थी कि रॉकेट को प्रक्षेपण स्थल पर बैलगाड़ी पर ले जाया गया. इसके बाद रॉकेट साइकिल से लाया गया था. जानकारी के मुताबिक, नाइकी अपाचे का वजन 715 किलोग्राम था. लॉन्च के बाद यह रॉकेट 30 किलोग्राम पेलोड के साथ 207 किमी की ऊंचाई तक पहुंचा.
बीच के दशकों में, भारतीय रॉकेटरी चमकती रही. भारत ने ताबड़तोड़ कई रॉकेट लॉन्च किए. भारत ने सफलताओं का जश्न मनाया और विफलताओं से सीखा. इस दौरान भारत के भंडार में एसएलवी -3 एस, एएसएलवी, और पीएसएलवी और जीएसएलवी जैसे रॉकेट जुड़ते गए.
यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Landing: भारत ने रचा इतिहास, चांद पर उतरा चंद्रयान-3, पूरे देश में जश्न
धीरे-धीरे भारत ने दुनिया को अंतरिक्ष क्षेत्र में आश्चर्यचकित कर दिया. भारत ने चंद्र मिशन (2008) और मंगल ग्रह (2013 में लॉन्च) किया. चंद्रयान-1 अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित करना इसरो के इंजीनियरों के लिए बहुत आसान लग रहा था, लेकिन यह सफल नहीं हो सका. हालांकि, मंगल ऑर्बिटर मिशन मंगलयान सफल रहा. आज मंगल के बारे में इसरो के पास जितना डेटा है उतना किसी के पास नहीं है.
यदि आज भारत एक आत्मनिर्भर और विश्व स्तरीय अंतरिक्ष यात्रा करने वाला राष्ट्र है, तो थुम्बा में उस पहले प्रक्षेपण को कौन भूल सकता है. नाइकी अपाचे रॉकेट के लिए अमेरिका ने मदद की थी.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…