देश

छोटे शहरों को विकसित करने के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्टेक होल्डर और उद्योगपतियों के साथ की बैठकें

केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने मेट्रोपालिटन शहरों में पर दबाव कम करने के लिए छोटे-छोटे नोडल शहरों के विकास का मॉडल तैयार किया है. लगातार बढ़ रही आबादी के चलते शहरों पर दबाव बढ़ रहा है और सुविधाएं और संसाधन मुहैया करवाने की डिमांड भी बढ़ रही है. लिहाजा, मनोहर लाल ने शहरी विकास के मॉडल में बदलाव करते हुए उसमें शहरों के विकास की प्रतिबद्धता दोहराई है.

भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट (वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन) में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की. यही नहीं, उन्होंने निवेश को बढ़ावा देने इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की सरहाना की. उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और सम्मिट में हुए एमओयू से राज्य में निवेश बढ़ेगा. इन्वेस्टर्स सम्मिट में पहुंचने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. इस दौरान एमपी सीएम और केंद्रीय मंत्री के बीच शहरी विकास को लेकर लंबी मंत्रणा हुई.

निवेशकों को प्रेरित करने के लिए केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के विकास की यात्रा को साझा किया और अवगत कराया कि रणनीतिक शहरी विकास अपार आर्थिक संभावनाओं का रास्ता खोल सकता है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वे 10 साल हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे और बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने शहरी विकास के साथ जनता की सुविधाओं को तरजीह दी. हरियाणा में गुरुग्राम विकसित शहर है, मगर जब भी वे गुरुग्राम जाते थे उनके सामने समस्याओं का अंबार होता था और उन्हें हल करने के लिए उन्होंने पहल करते हुए स्टेक होल्डर, उद्योगपतियों के साथ छोटे कारोबारियों से बैठकें की और समस्याओं को हल कराने को प्राथमिकता दी, ताकि जनता को सुविधा मिल सके और व्यवासयिक सुविधाओं को बढ़ाया जा सके.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि रैपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम (आरआरटीएस) जैसी योजनाओं के जरिए 10-15 किलोमीटर की दूरी पर बसे नए शहरों को मुख्य शहरों से जोड़ा जा सकता है, जिससे भीड़भाड़ कम होगी और आवागमन सुगम बनेगा. राज्य सरकारों की सहमति से ऊर्जा वितरण को संतुलित किया जाएगा, ताकि किसी राज्य की बिजली की जरूरतों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े.

भोपाल व इंदौर में मेट्रो शुरू करने की प्राथमिकता

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने भोपाल और इंदौर में मेट्रो शुरू करने को प्राथमिकता देते ही दोनों शहरों को मेट्रो प्रौजेक्ट की सौगात देने का आश्वासन दिया. केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि जहां आबादी ज्यादा है और मेट्रो परियोजना व्यावहारिक रूप से सफल हो सकती है, वहां पर मेट्रो को प्राथमिकता दी जा रही है. इसके साथ ही जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में मेट्रो परियोजना प्रस्तावित है. उन्होंने कहा कि रेलवे देश में बिजली का सबसे बड़ा उपभोक्ता है और आने वाले समय में इसे पूरी तरह से हरित ऊर्जा पर आधारित करने की योजना बनाई जा रही है.

शहरी विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

निवेशक शिखर सम्मेलन के दौरान केद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवासीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात की. इस दौरान प्रदेश से जुड़े शहरी विकास के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई. केंदीय मंत्री को अवगत कराया गया कि सम्मिट में निवेशक खूब उत्साह दिखा रहे हैं. खासकर पावर सेक्टर के साथ आवास, शहरी विकास और कई अन्य क्षेत्रों को लेकर निवेशकों द्वारा एमओयू साइन किए गए हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य में एमओयू का वास्तविक निवेश में बदलना सरकारी मशीनरी और प्रशासन की तत्परता पर निर्भर करता है.

ये भी पढ़ें: फारूक अब्दुल्ला ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में टेका मत्था, बोले- मन को मिली शांति

-भारत एक्सप्रेस 

कृष्ण मोहन शर्मा, एडिटर, नेशनल अफेयर्स

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

6 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

19 minutes ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

26 minutes ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

40 minutes ago

25,000 रुपये की SIP या 5 लाख का निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फायदा?

SIP Investment Plans: ₹25,000 की मासिक SIP या ₹5 लाख का एकमुश्त निवेश? 20 साल…

47 minutes ago

UN में भारत ने फिर लगाई PAK को लताड़, कहा- सेना के इशारों पर नाचना बंद करे पाकिस्तान

UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…

51 minutes ago