सांकेतिक फोटो.
Hamas Regrets Attack: हमास के एक शीर्ष अधिकारी मूसा अबू मरजौक ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें पता होता कि 7 अक्टूबर के हमलों के बाद गाजा को इतना विनाश झेलना पड़ेगा, तो वह कभी भी इसके लिए हामी नहीं भरते.
“अगर हमें पहले से इसके नतीजों का अंदाजा होता, तो शायद 7 अक्टूबर की घटना टल जाती,”
मरजौक ने न्यूयॉर्क टाइम्स से बातचीत में कहा. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि उनके इस विचार से हमास के अन्य नेता भी सहमत हैं या नहीं.
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजरायल पर हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी और 251 लोगों को बंधक बना लिया. इस हमले के बाद इजरायल ने गाजा पर भीषण हमला बोला, जिसमें हजारों फिलिस्तीनी मारे गए. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, गाजा की लगभग दो-तिहाई इमारतें या तो पूरी तरह नष्ट हो गई हैं या बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं.
मरजौक का कहना है कि उन्हें इस हमले की विस्तृत योजनाओं की जानकारी नहीं थी. उन्होंने यह भी माना कि इजरायल के खिलाफ यह युद्ध फिलहाल किसी निर्णायक जीत की ओर नहीं बढ़ रहा है. हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि इतने बड़े हमले के बावजूद हमास का टिके रहना भी एक तरह की जीत है.
न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित इस इंटरव्यू के बाद हमास ने अपने टेलीग्राम चैनल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मरजौक के बयानों को गलत संदर्भ में लिया गया है. हमास ने दावा किया कि “7 अक्टूबर का ऑपरेशन हमारे लोगों के प्रतिरोध के अधिकार और घेराबंदी, कब्जे और अवैध बस्तियों के खिलाफ संघर्ष की अभिव्यक्ति था.”
इसके अलावा, संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि मरजौक ने सशस्त्र प्रतिरोध को फिलिस्तीनी जनता के अधिकार के रूप में बरकरार रखने की बात दोहराई है. उनका मानना है कि यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक कि “पूर्ण स्वतंत्रता और वापसी” हासिल नहीं हो जाती.
इसे भी पढ़ें- यूक्रेन जंग पर अमेरिका का रूख पलटा, UN में पहली बार रूस के खिलाफ प्रस्ताव का विरोध किया, इजराइल ने भी दिया साथ
-भारत एक्सप्रेस
एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…