देश

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj ka mausam: देश में मानसून के जाने के तुरंत बाद मौसम विभाग (IMD) ने एक ऐसा भयंकर और खौफनाक अलर्ट जारी कर दिया है जिसने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा weather update के मुताबिक, अगले 8 घंटों के भीतर देश के 23 राज्यों में चक्रवाती आफत का महा-विस्फोट होने वाला है. आज का मौसम इतना जहरीला और खतरनाक होने जा रहा है कि 90 किलोमीटर प्रति घंटे की विनाशकारी रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं बड़े-बड़े पेड़ों को उखाड़ फेंकेंगी. अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आज बारिश होगी, तो समझ लीजिए कि आसमान से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसने वाली है.

23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट(Aaj ka mosam)

मौसम विभाग के mosam अलर्ट के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के आसपास बने पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण पूरे भारत में बारिश मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ चुका है. आज का मौसम यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, नागालैंड और मिजोरम में तबाही ला सकता है. आज शाम का मौसम और भी ज्यादा आक्रामक हो जाएगा, जहां 5 से अधिक राज्यों में भारी ओलावृष्टि की चेतावनी है.

उत्तरी राज्यों में मौसम का हाल(Cyclone Arnab News)

उत्तर प्रदेश (UP Weather Update): वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, देवरिया और जौनपुर समेत 24 जिलों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी और झमाझम बारिश होगी. लखनऊ का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 22°C रहेगा.

बिहार (Bihar Mausam): पटना, गया, सिवान, बेगूसराय, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर समेत 22 जिलों में 70 किमी/घंटे की तूफानी स्पीड से हवाएं चलेंगी. पटना का अधिकतम तापमान 24°C तक गिर जाएगा.

झारखंड (Jharkhand Weather): रांची, धनबाद, देवघर, खूंटी और बोकारो में 75 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अगले 48 घंटों तक मूसलाधार आफत का अलर्ट है.

पश्चिम बंगाल: कोलकाता, दार्जिलिंग और हावड़ा में 80 किमी/घंटे के झोंके चलने का mosam अलर्ट जारी किया गया है.

प्रमुख शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान (29 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (29 अक्टूबर)
दिल्ली 27°C 19°C
मुंबई 33°C 26°C
चेन्नई 32°C 26°C
कोलकाता 28°C 24°C
लखनऊ 29°C 22°C
पटना 24°C 22°C
रांची 21°C 20°C
भोपाल 28°C 21°C
जयपुर 28°C 20°C
शिमला 21°C 12°C
नैनीताल 21°C 14°C

दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक का Weather Update

दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather Today): राजधानी में Aaj ka mosam मिजाज ऐसा रहेगा कि 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी और मूसलाधार बारिश मौसम देखने को मिलेगा. तापमान में भारी गिरावट के साथ अधिकतम 27°C और न्यूनतम 19°C रहने की संभावना है.

पहाड़ी राज्य (उत्तराखंड, हिमाचल व J&K): नैनीताल, हरिद्वार, मनाली, शिमला, बारामूला और श्रीनगर में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड का महा-अलर्ट है. मनाली में न्यूनतम तापमान -1°C तक गिर जाएगा.

राजस्थान और एमपी: जयपुर, कोटा, उदयपुर, इंदौर और भोपाल में 50 किमी/घंटे की हवाओं के साथ बारिश की पूरी संभावना है.

किसानों और यात्रियों के लिए रेड अलर्ट

पश्चिम बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती हवाओं के कारण खड़े पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ने का खतरा बढ़ गया है. IMD ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई है, जिससे किसानों की टेंशन बढ़ गई है. यदि आप जानना चाहते हैं कि मौसम कल कैसा रहेगा या कल मौसम कैसा रहेगा, तो जान लें कि यह चक्रवाती असर अगले 24 से 48 घंटों तक जारी रहने वाला है. प्रशासन ने लोगों को बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलने और सावधानी से यात्रा करने की सख्त हिदायत दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

57 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

10 hours ago