देश

मौसम का ‘मल्टीपल’ अवतार: कहीं आंधी-बारिश की आफत तो कहीं लू का टॉर्चर, जानें आज अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: मई का आधा महीना बीत चुका है और इस वक्त देश के मौसम में एक साथ कई रंग देखने को मिल रहे हैं. अगर एक तरफ राजस्थान और गुजरात में सूरज आग उगल रहा है, तो दूसरी तरफ यूपी और बिहार में आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. सबसे बड़ी खबर ये है कि मानसून की हलचल तेज हो गई है और बंगाल की खाड़ी में इसकी आहट सुनाई देने लगी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिन देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरे रहने वाले हैं.

दिल्ली-NCR: गर्मी के बीच बादलों की लुका-छिपी

दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से कल शाम हुई हल्की बारिश ने थोड़ी राहत जरूर दी थी. आज यानी 14 मई को राजधानी के आसमान में काले बादल नजर आ सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है. लेकिन ये राहत बस थोड़ी देर की है. 15 मई से पारा फिर चढ़ना शुरू होगा और 18 मई तक तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंच सकता है. यानी आने वाले दिनों में उमस और तपिश फिर से दिल्लीवालों का इम्तिहान लेने वाली है.

यूपी-बिहार: आंधी का कहर और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश और बिहार में पिछले 24 घंटे काफी भारी रहे हैं. यूपी के भदोही, बदायूं और सोनभद्र जैसे जिलों में आए भयानक तूफान और बारिश ने 31 लोगों की जान ले ली है. मौसम विभाग ने आज भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है, हालांकि लखनऊ जैसे शहरों में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं. तापमान यहां 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है.

वहीं बिहार की बात करें तो यहां आज शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. 14 से 17 मई के बीच राज्य में आंधी-तूफान का ‘विकराल’ रूप देखने को मिल सकता है. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है, इसलिए बिहार के लोगों को खास तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है.

राजस्थान और MP: ‘लू’ का रेड अलर्ट

राजस्थान के लोगों के लिए फिलहाल राहत की कोई खबर नहीं है. जैसलमेर, बीकानेर और जोधपुर जैसे शहर इस वक्त भट्टी की तरह तप रहे हैं, जहां पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है. पूरे राज्य में लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की गई है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का सितम जारी रहेगा. भोपाल में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर की धूप झुलसाने वाली होगी.

झारखंड और पहाड़ों का हाल

झारखंड के लिए मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है. 14 से 18 मई के बीच रांची, जमशेदपुर और बोकारो समेत पूरे राज्य में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. आज यहां 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

पहाड़ों पर भी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. देहरादून, नैनीताल और मसूरी जाने वाले पर्यटकों को सावधानी बरतने को कहा गया है क्योंकि यहां आज बारिश का अलर्ट है. हिमाचल के शिमला, मनाली और कुल्लू में भी शाम को बादल बरस सकते हैं, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा.

मानसून और दक्षिण भारत

16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है. ये मानसून की आधिकारिक दस्तक की पहली सीढ़ी मानी जाती है. दक्षिण भारत के राज्यों जैसे केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 17 मई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं पूर्वोत्तर भारत (असम, मेघालय और अरुणाचल) में 19 मई तक बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें: मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाए, जानें अब कौन-सा दूध कितना महंगा हुआ और आपके बजट पर कितना असर पड़ेगा?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

7 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago