देश

आज फिर रोशनी से जगमग होगी दिल्ली, यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त धरोहर किया घोषित, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. रोशनी के त्योहार दीपावली को लेकर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जो पूरे भारत के लिए गर्व की बात है. दरअसल, यूनेस्को ने दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में शामिल किया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से प्रतिक्रिया भी सामने आई है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज फिर से दीपावली को मनाया जाएगा.

यूनेस्को की ओर से भारत को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अमूर्त धरोहर की लिस्ट में नया नाम: दीपावली, भारत. बधाई हो!”

वहीं, विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “यह एक खुशी का पल है क्योंकि रोशनी का त्योहार दीपावली, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के अपने राज्य अयोध्या लौटने का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में मनाया जाता है, उसे यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में जोड़ा गया है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं. हमारे लिए, दीपावली हमारी संस्कृति और रीति-रिवाजों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है. यह हमारी सभ्यता की आत्मा है. यह रोशनी और नेकी का प्रतीक है. दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर लिस्ट में शामिल करने से इस त्योहार की दुनिया भर में लोकप्रियता और बढ़ेगी. प्रभु श्री राम के आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें.”

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, “यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में ‘दीपावली’ का नाम शामिल होने के बारे में जानकर खुशी हुई. यह त्योहार के बहुत ज्यादा सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व और लोगों को एक साथ लाने में इसकी भूमिका को पहचान देता है.”

यूनेस्को की मान्यता मिलते ही रोशन होगी दिल्ली

बता दें, इससे ठीक एक दिन पहले दिल्ली के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा था, “10 दिसंबर को दिल्ली सरकार पूरी कैबिनेट के साथ दिल्ली हाट पर दीपावली मनाएगी. सभी सरकारी बिल्डिंग सजाई जाएंगी, लाल किले पर दीये जलाए जाएंगे और शहर के सभी चौक-चौराहों पर दीपावली की मार्केट लगेगी. ये सब तब होगा जब यूनेस्को दीपावली को अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर में मान्यता देगी. जैसे ही मान्यता मिल जाएगी, दिल्ली जगमग होगी, मेले लगेंगे, आतिशबाजी होगी और लाल किला रोशनी में नहा उठेगा.”

बता दें, कोलकाता की दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की इस लिस्ट में शामिल है. भारत सरकार छठ महापर्व को भी यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में शामिल करने के लिए काम कर रही है. पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड में इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने के लिए काम कर रही है.

ये भी पढ़ें: EVM लाने का फैसला राजीव गांधी के टाइम लिया गया, चुनाव के लिए देश में SIR जरूरी, वोटर ल‍िस्‍ट नई हो या पुरानी…कांग्रेस का हारना तय- अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

7 minutes ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

36 minutes ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

1 hour ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

2 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

2 hours ago

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर इंडिया ब्लॉक की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के फैसलों को लेकर इंडिया ब्लॉक की याचिका…

2 hours ago