देश

एमसीडी के 12,000 कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर AAP का प्रदर्शन

दिल्ली नगर निगम के सदन में गुरुवार को 12 हजार कर्मचारियों को पक्का करने का मुद्दा गरमाया रहा. नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में ‘आप’ पार्षदों ने इन कर्मचारियों को तत्काल पक्का करने की पुरजोर मांग उठाई तो मेयर राजा इकबाल सिंह ने सदन को ही स्थगित कर दिया.

इसके विरोध में ‘आप’ पार्षदों ने सदन में जमकर नारेबाजी की. अंकुश नारंग ने कहा कि ‘आप’ की सरकार में इन कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया गया था. एमसीडी में भाजपा की सरकार है. लिहाजा हमारी मेयर से मांग है कि वह कमिश्नर को निर्देश देकर इसे लागू कराएं. लेकिन, दलित विरोधी चार इंजन की भाजपा सरकार एमसीडी के कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं देना चाहती है.

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि जब एमसीडी में ‘आप’ की सरकार थी, तब हमने 12,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रस्ताव पास किया और कर्मचारियों को वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ देने के लिए बजट में 800 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया था. लेकिन, अब भाजपा की एमसीडी सरकार इस प्रस्ताव को लागू नहीं कर रही है. इन 12,000 कर्मचारियों को पक्का करने का श्रेय भाजपा खुद ले, लेकिन इन कर्मचारियों को पक्का कर दे. यह कर्मचारियों का अधिकार है.

बीजेपी दलित विरोधी है, हमेशा खिलाफ काम करती है.

नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि बीजेपी दलित विरोधी है. वह हमेशा दलितों के खिलाफ काम करती है. भाजपा जानबूझकर दलित कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही है. भाजपा के मेयर राजा इकबाल सिंह एमसीडी के कमिश्नर को दिशा निर्देश देकर उसको लागू करवाएं.

उन्होंने आगे कहा कि इसमें क्या परेशानी की बात है? आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार ने कर्मचारियों को पक्का किया था, तब से हम एमसीडी के कमिश्नर से इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं. उसके बाद एमसीडी में भाजपा की सरकार आ गई, तो मेयर को कमिश्नर से इसे लागू करवाना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान भाजपा ने एमसीडी में सिर्फ नकारात्मक भूमिका निभाई थी. भाजपा ने कभी कोई मीटिंग नहीं होने दी और न सदन को ही चलने दिया. विपक्ष के हाथ में होता है कि सदन चलेगा या नहीं चलेगा.

आम आदमी पार्टी ने भाजपा की सरकार में एमसीडी का सदन चलवाकर दिखाया. हमने सदन में 12,000 कर्मचारियों को पक्का करने की आवाज उठाई तो मेयर ने सदन को ही स्थगित कर दिया.


ये भी पढ़ें: देवेंद्र फडणवीस सरकार ने विधानसभा में पेश किया महाराष्ट्र विशेष जन सुरक्षा विधेयक


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

10 minutes ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

1 hour ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

1 hour ago

क्या छात्रों को डराना पुलिस का नया नियम है? AISA का दिल्ली पुलिस पर हमला, हाईकोर्ट से लगाई गुहार

Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…

2 hours ago