देश

पंजाब चुनाव को लेकर AAP का बड़ा ऐलान, पहली उम्मीदवार सूची जारी; धूरी से ही चुनाव लड़ेंगे CM भगवंत मान

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. सभी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारियों में जुटी हैं और उम्मीदवारों के नामों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है. इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनावी मैदान में अपनी तैयारी आगे बढ़ाते हुए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इस सूची में मुख्यमंत्री भगवंत मान का नाम भी शामिल है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि मान एक बार फिर धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की अहम बैठक हुई. यह बैठक पार्टी संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित की गई थी. बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव की रणनीति और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई.

बैठक के बाद पार्टी की पहली उम्मीदवार सूची सार्वजनिक की गई. दिल्ली में मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया ने संयुक्त रूप से इस सूची का ऐलान किया. इसके साथ ही पंजाब की चुनावी राजनीति में AAP की तैयारियों को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं.

धूरी सीट से ही मैदान में उतरेंगे भगवंत मान

इस सूची की सबसे अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर संगरूर जिले की धूरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. यानी पार्टी ने उनकी सीट में कोई बदलाव नहीं किया है. धूरी से मान का पुराना चुनावी जुड़ाव रहा है और साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की थी.

पिछले विधानसभा चुनाव में भगवंत मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को बड़े अंतर से हराया था. चुनावी नतीजों के मुताबिक, मान को कुल 82,592 वोट मिले थे, जबकि उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 58,206 वोटों के अंतर से मात दी थी.

अब बाकी उम्मीदवारों के नामों पर रहेगी नजर

पहली सूची जारी होने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में पार्टी के बाकी उम्मीदवारों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आने वाले दिनों में अन्य सीटों के लिए नामों का ऐलान भी अहम रहने वाला है. पंजाब में चुनावी मुकाबला जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, सभी राजनीतिक दलों की रणनीति और उम्मीदवारों के चयन पर लोगों की नजर बनी रहेगी. फिलहाल AAP ने भगवंत मान को धूरी से दोबारा मैदान में उतारने का फैसला कर अपनी चुनावी तैयारी का संकेत दे दिया है.

यह भी पढ़ें-सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

13 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

15 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

32 minutes ago

दीपोत्सव से पहले स्वच्छ हुई रामनगरी, राम की पैड़ी पर हजारों लोगों ने चलाया सफाई अभियान

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले 10वें दीपोत्सव से पहले नगर…

33 minutes ago