महाराष्ट्र की राजनीति में अपना जनाधार और मजबूत करने की दिशा में समाजवादी पार्टी (SP) ने एक बड़ा संगठनात्मक दांव चला है. पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष श्री अबू आसिम आज़मी ने एक अहम फैसला लेते हुए युवा नेता अबू फरहान आज़मी को मुंबई और महाराष्ट्र प्रदेश का नया महासचिव (General Secretary) नियुक्त किया है. इस नियुक्ति को राज्य में पार्टी के जमीनी विस्तार और युवाओं को आकर्षित करने की एक अहम रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की औपचारिक घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने फरहान आज़मी को उनकी नई और चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई दी. उन्होंने भरोसा जताया कि फरहान की मेहनत, लगन और उनकी नई राजनीतिक सोच से महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी जमीनी स्तर पर और भी ज्यादा मजबूत होगी. अबू आसिम आज़मी ने फरहान की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि-
‘फरहान के पास युवाओं की नब्ज पहचानने और उन्हें पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने की एक बेहतरीन काबिलियत है. हमें पूरा यकीन है कि वो संगठन के विस्तार में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने फरहान के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं.’
अबू फरहान आज़मी को ऐसे समय में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में सभी दल युवाओं को अपने पाले में करने की पूरी कोशिश में जुटे हैं.
ये भी पढ़ें: काउंटडाउन शुरु! क्या है नीतीश कुमार के फेयरवेल का प्लान? जानें 8 से 13 अप्रैल का शेड्यूल
समाजवादी पार्टी के इस कदम से स्पष्ट है कि पार्टी नेतृत्व महाराष्ट्र में एक नए और युवा विजन के साथ आगे बढ़ना चाहता है, ताकि राज्य की सियासत में पार्टी अपनी एक मजबूत और अलग पहचान स्थापित कर सके.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…