देश

अमेरिका की कैपिटल हिल में गूंजा भगवान महावीर का संदेश, भारत लौटने पर आचार्य लोकेश जी का भव्य स्वागत

Acharya Lokesh US Visit: भारत के प्रथम विश्व शांति केन्द्र गुरुग्राम से शुरू होकर अमेरिका की संसद यानी कैपिटल हिल तक गूंजने वाले ऐतिहासिक ‘We Support Peace’ अभियान के सफल संचालन के बाद भारत लौटे अभियान के प्रवर्तक और प्रख्यात जैन आचार्य लोकेश जी का नई दिल्ली में अभूतपूर्व स्वागत किया गया. विश्व शांति केंद्र में आयोजित इस भव्य अभिनंदन समारोह में जैन संतों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और देश भर से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. इस मौके पर पूरा वातावरण जयकारों और आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान हो उठा.

श्रमण संघीय संतों ने किया सम्मान

इस ऐतिहासिक स्वागत समारोह के अवसर पर श्रमण संघीय उपप्रवर्तक पंकज मुनि जी महाराज, वरुण मुनि जी महाराज और रुपेश मुनि जी महाराज ने विशेष रूप से शिरकत की. इन महान संतों ने आचार्य लोकेश जी को शाल, माला और पवित्र साहित्य भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया. उपस्थित श्रद्धालुओं ने गगनभेदी जयघोष के साथ आचार्य श्री के विश्व शांति प्रयासों की सराहना की.

वरुण मुनि जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब पूरी दुनिया युद्ध, हिंसा, आतंकवाद और वैचारिक संघर्षों की आग में झुलस रही है, ऐसे समय में आचार्य लोकेश जी का यह शांति अभियान संपूर्ण मानवता के लिए आशा की एक नई और दिव्य किरण बनकर उभरा है. अमेरिका की संसद तक भगवान महावीर के सिद्धांतों को पहुंचाना पूरे भारत के लिए गौरव की बात है.

रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों का मिला खुला समर्थन

अपने भव्य अभिनंदन से अभिभूत होकर ‘We Support Peace’ अभियान के प्रणेता आचार्य लोकेश जी ने कहा कि यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि यह भगवान महावीर के शाश्वत दर्शन और महान भारतीय संस्कृति का अभिनंदन है. उन्होंने गर्व से बताया कि अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही धुर विरोधी राजनीतिक दलों के सांसदों ने एक सुर में इस अभियान का खुला समर्थन किया है.

यह इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि शांति किसी राजनीतिक विचारधारा का बंधक नहीं हो सकती, बल्कि यह संपूर्ण मानवता की मूलभूत आवश्यकता है. हमारा संकल्प केवल युद्धों का विरोध करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा वैश्विक वातावरण बनाना है जहां संवाद से हर संघर्ष का हल निकाला जा सके.

ये भी पढ़ें- मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में चार राज्यों से हटाए गए 22 लाख नाम, विपक्ष ने उठाए सवाल

महावीर इंटरनेशनल और सामाजिक संगठनों ने जताया आभार

समारोह में महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन हितेश जैन ने आचार्य लोकेश जी के मानवतावादी और ऐतिहासिक कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की. उन्होंने कहा कि आचार्य श्री ने विश्व के अनेक प्रभावशाली देशों में जैन धर्म, भारतीय संस्कृति और अहिंसा के सार्वभौमिक संदेश को मजबूती से प्रतिष्ठित किया है. उनका पूरा जीवन समाज सेवा, मानवीय मूल्यों की रक्षा और विश्वबंधुत्व के प्रति समर्पित है, जो आज की नई पीढ़ी के लिए सबसे बड़ा प्रेरणास्रोत है. कार्यक्रम में श्रमण संघीय महामंत्री संजय जैन, सौरभ जैन, शिप्रा जैन, मनोज जैन, रितु जैन और प्रदीप जैन ने भी आचार्य लोकेश जी को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

महाराष्ट्र में धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से इलाके के निवासियों के बीच बढ़ेगा भरोसा: CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “धारावी एक्सपीरियंस सेंटर से निवासियों को रीडेवलपमेंट…

7 minutes ago

राम दरबार से लेकर पैरालंपिक तक… पीएम मोदी के स्मृति चिह्नों की नीलामी में जानें क्या-क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले स्मृति चिह्नों की ई-नीलामी के आठवें संस्करण की समय सीमा…

9 minutes ago

पहाड़ों की रानी में ट्रैफिक का बुरा हाल! देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगी गाड़ियों की लंबी कतारें

2 अक्टूबर की छुट्टी पर मसूरी में भारी ट्रैफिक जाम लग गया. देहरादून-मसूरी मार्ग पर…

16 minutes ago

‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक लाल बहादुर शास्त्री, सादगी और फौलादी इरादों का अद्वितीय संगम

लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर विशेष. जानिए कैसे 'जय जवान, जय किसान' का…

33 minutes ago