Bharat Express DD Free Dish

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में चार राज्यों से हटाए गए 22 लाख नाम, विपक्ष ने उठाए सवाल

Voter List Revision: चुनाव आयोग ने एसआईआर अभियान के तहत चार राज्यों की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की है. 22 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए हैं.

Voter List Revision: चुनाव आयोग ने ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है. एसआईआर अभियान के तहत इन राज्यों में 22 लाख से ज्यादा लोगों के नाम हटाए गए हैं. आयोग का कहना है कि जिनका नाम सूची से बाहर हुआ है, उन्हें दोबारा शामिल कराने का मौका मिलेगा. इसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी.

अब तक कितने नाम कटे

स्पेशल रिविजन यानी एसआईआर के दौरान बिहार में 65 लाख, पश्चिम बंगाल में 37 लाख और यूपी में 25 लाख वोटरों के नाम हटाए गए. कुल मिलाकर 13 राज्यों में करीब 6 करोड़ नाम अब तक डिलीट किए जा चुके हैं.

किन राज्यों में चल रहा अभियान

इस समय 16 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची को नए सिरे से तैयार करने का काम चल रहा है. इनमें आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड जैसे राज्य शामिल हैं. दिल्ली, चंडीगढ़, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव में भी यह प्रक्रिया जारी है.

सुप्रीम कोर्ट की मुहर

मतदाताओं की वैधता जांचने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने मई 2026 में इसे वैध ठहराया था और कहा था कि आयोग को मतदाता सूची संशोधन का अधिकार है.

ये भी पढ़ें-सम्राट चौधरी के लिए अग्निपरीक्षा बना बांकीपुर, पीके की एंट्री से बिगड़ेगा समीकरण?

विपक्ष का विरोध

इंडिया गठबंधन की 23 पार्टियों ने चीफ जस्टिस को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि एसआईआर पारदर्शी नहीं है और इसे मनमाने तरीके से लागू किया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read