Ajaj Khan House Arrest Show: ‘हाउस अरेस्ट’ रियलिटी शो में महिलाओं के अभद्र सीन को लेकर विवाद के बीच एक्टर एजाज खान और ULLU ऐप के मालिक विभु अग्रवाल को मुंबई पुलिस ने तलब किया है. शो में अश्लील सामग्री के लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्हें अंबोली पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है. एजाज खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले वेब शो का एक क्लिप वायरल हुआ है जिसमें प्रतियोगियों को ‘सेक्स पोज़िशन’ दिखाने के लिए कहा गया था.
क्लिप में एक्टर एजाज खान महिलाओं सहित प्रतियोगियों पर अतरंग स्थितियों को निभाने के लिए दबाव डालते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्हें प्रतिभागियों से कुछ अश्लील सवाल पूछते हुए भी देखा गया. बाद में शो को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया. बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मुंबई के अंबोली में पुलिस ने पिछले शुक्रवार को एजाज खान और ‘हाउस अरेस्ट’ के निर्माता राजकुमार पांडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.
सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतों से संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता, आईटी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम के तहत अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पिछले सप्ताह, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने भी विवाद का स्वत: संज्ञान लेते हुए एजाज खान और विभु अग्रवाल को तलब किया था और शो के कंटेंट की कड़ी निंदा की थी.
एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, “वायरल क्लिप में महिलाओं को कैमरे पर अंतरंग कृत्यों के लिए मजबूर किया जा रहा है. एनसीडब्ल्यू ने अश्लीलता को बढ़ावा देने और सहमति का उल्लंघन करने के लिए मंच की निंदा की.”
एजाज खान के खिलाफ एक और अलग मामला भी दर्ज किया गया. एक महिला ने उन पर फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश करने में मदद करने के बहाने बलात्कार करने का आरोप लगाया था. मुंबई के चारकोप के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 30 वर्षीय एक महिला ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई थी कि खान ने फिल्म में काम दिलाने में मदद करने का वादा करके उसके साथ कई स्थानों पर बलात्कार किया.
-भारत एक्सप्रेस
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…
ऑपरेशन ट्राइडेंट के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी हुई. 18…
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने बड़ा बयान दिया है.…
Asian Para Games 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण समेत 114 पदक जीते. ऐतिहासिक प्रदर्शन…
Pakistan News: ईरान से सप्लाई ठप होने के बाद पाकिस्तान में 12 किलो का LPG…